उत्तराखंड ब्रकिंग-
चारधाम यात्रा में करीब हफ्तेभर के भीतर अब तक 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है| अकेले केदारनाथ यात्रा रूट पर ही 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन 3 किलोमीटर तक लंबी है|
केदारनाथ धाम तक पहुंचने वाले पैदल रास्ते को देखकर लग रहा है मानो इंसानों का ट्रैफिक जाम लग गया है. संकरे रास्ते पर श्रद्धालुओं की कितनी लंबी कतार नजर आती है. स अव्यवस्था को रोकने के लिए अब कुछ इंतजाम किये गये हैं. जैसे अब बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी यात्रा नहीं कर पाएगा. रात के समय मंदिर खुलने का समय बढ़ा दिया गया है|
अब रात 10 के बाद भी भक्त केदारनाथ के दर्शन कर पाएंगे. केदारनाथ धाम में भीड़ ना हो, इसलिए लोगों को पहले रोका जा रहा है. भक्तों को सोनप्रयाग, गौरीकुंड, गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग जैसी जगहों पर ही रोका जा रहा है|
#uttarPradesh #Uttrakhad #chardhamyatra

More Stories
20 हजार घूस लेते दारोगा को रंगेहाथ पकड़ा गया-
पुलिस ने CBI का फर्जी DCP का किया गिरफ्तार-
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 300 करोड़ का घोटाला-