April 29, 2026

पति को छोड़कर ऑटो चालक के साथ भागी महिला

Spread the love

पति को छोड़कर ऑटो चालक के साथ भागी महिला सोचा ऑटो चालक करेगा विवाह ऑटो चालक ने भी दिया धोखा फिर थाने में दर्ज कराई एफ आई आर

पुलिस ने बताया कि चरवा कौशाम्बी का अंकित दिवाकर ऑटो चलाता है। कुछ माह पहले वहीं की एक विवाहिता से दोस्ती हो गई। अंकित उस महिला को लेकर मालवीय नगर आ गया। दोनों यहीं रहने लगे। महिला अंकित से शादी करना चाहती थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ। महिला ने पुलिस से शिकायत की कि शादी का झांसा देकर वह प्रयागराज लाया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। इससे वह गभर्वती हो गई। जब इसकी जानकारी अंकित को हुई तो उसने गर्भपात करा दिया।

विरोध पर उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी अंकित को जेल भेज दिया।