अलग-अलग नम्बरों से एक युवती महिला को दे रही है धमकी
प्रयागराज। निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती को एक महिला कॉल करके परेशान रही है। उसको अलग-अलग नंबरों से कॉल कर महिला धमकी दे रही है। आखिर में परेशान होकर युवती ने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।
देवरिया की रहने वाली श्वेता शर्मा कटरा में रहती है। वह झलवा में एक अस्पताल में काम करती है। उसने कर्नलगंज थाने में चार अलग-अलग मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को बताया कि कोई शिल्पी नाम की महिला कॉल कर बार-बार परेशान कर रही है। उसे धमकी दे रही है। यह महिला कौन है, उसे इस बारे में जानकारी नहीं है। हर बार अलग-अलग नंबर से कॉल आई है। कर्नलगंज पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही हैं।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-