✒️ *कोरोना एलर्ट:अलीगढ़ में आज मिले 235 कोरोना संक्रमित*
अलीगढ़ एक बार कोरोना के मरीजों के मिलने में तेजी आ गयी है,आज 235 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है,जो कि 10 साल से लेकर 60 साल के बीच के है।जिनकी लैब के द्वारा जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। विभागीय अफसर इसकी पड़ताल में लगे हैं। प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है ,सावधानी बरतें। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने जिले के लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र बचाव है । टीकाकरण अवश्य कराएं।
✒️ *कोरोना एलर्ट:दिल्ली में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, 24 घंटे में 28,867 नए मामले; 31 मरीजों की मौत*
दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को 28 हजार 867 नए मामले सामने आए। संक्रमण दर बढ़कर 29.21 फीसद हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 94,160 हो गई है। 22,121 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।दिल्ली में 62324 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 2369 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 768 आक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 98 वेंटिलेटर पर हैं। इससे पहले बुधवार को 27,561 नए मामले सामने आए थे। जबकि 40 मरीजों की मौत हो गई थी। 14,957 मरीज ठीक हुए थे।
✒️ *विधानसभा चुनाव:समाजवादी पार्टी ने जारी की 29 प्रत्याशियों की पहली सूची, राष्ट्रीय लोकदल के 19 उम्मीदवारों को टिकट*
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन करने वाली समाजवादी पार्टी ने पहले चरण की सीटों के लिए गुरुवार को 29 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया। इनमें राष्ट्रीय लोकदल के 19 और समाजवादी पार्टी के दस प्रत्याशी हैं।राष्ट्रीय लोकदल ने कांग्रेस तथा भाजपा को छोड़कर आए नेताओं को भी टिकट दिया है। पहले चरण के लिए नामांकन शुक्रवार से प्रारंभ होकर 21 जनवरी तक चलेगा। इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार को 125 प्रत्याशियों सूची जारी की।समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, बागपत, शामली तथा सहारनपुर की सीट के प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। समाजवादी पार्टी ने मेरठ के किठौर से पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, मेरठ से रफीक अंसारी, धौलाना से असलम चौधरी, कोल से सलमान शाहिद, अलीगढ़ से जफर आलम, कैराना से नाहिद हसन, मुजफ्फरनगर के चरथावल से पंकज मलिक तथा गाजियाबाद के साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा, आगरा कैंट से कुंवर सिंह वकील तथा आगरा के बाह से मधुदूसन शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।
राष्ट्रीय लोकदल ने गाजियाबाद के मोदीनगर के सुदेश शर्मा, हापुड़ से गजराज सिंह, जेवर से अवतार सिंह भड़ाना, बुलंदशहर से हाजी यूनुस, स्याना से दिलनवाज खान, खैर से भगवती प्रसाद सूर्यंवंशी, शामली से प्रसन्न चौधरी, पुरकाजी से अनिल कुमार, खतौली से राजपाल सिंह सैनी, नहटौर से मुंशी राज, बागपत से अहमद हमीद, गाजियाबद की लोनी से मदन भैया, हाथरस की सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्डू, मथुरा के छाता से तेजपाल सिंह, गोवर्धन से प्रतीम सिंह, बलदेव वे बबीता देवी, आगरा देहात से महेश कुमार जाटव, फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर तथा खैरागढ़ से रौतान सिंह को प्रत्याशी बनाया है।पहले चरण के चुनाव के लिए इन सभी विधानसभा क्षेत्र में कल से नामांकन होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि दस फरवरी को मतदान होगा। मतगणना दस मार्च को होगी।
✒️ *प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, कोविड-19 के चलते पैदा हुई चुनौतियों पर चर्चा*
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की रणनीति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री ने राज्यों में स्वास्थ्य ढांचे की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पिछले रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में पीएम ने जिला स्तर पर पर्याप्त सुविधाएं जुटाने और किशोरों के टीकाकरण में तेजी लाने का आह्वान किया था।कोरोना स्थिति पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है, ये अधिक ट्रांसमिसिबल है। हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ स्थितियों का आकलन कर रहे हैं। स्पष्ट है कि हमें सतर्क रहना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- हम भारत के 130 करोड़ लोग, अपने सामूहिक प्रयासों से निश्चित रूप से कोरोना महामारी से विजयी होंगे। रही बात ओमिक्रोन की तो इसके बारे में प्रारंभिक तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। यह वैरिएंट सामान्य आबादी को पिछले वाले वैरिएंट की तुलना में कई गुना तेजी से संक्रमित कर रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- आज राज्यों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है। फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को ‘प्रीकाशन डोज’ जितनी जल्द लगेगी उतना ही हमारे हेल्थ केयर सिस्टम का सामर्थ्य बढ़ेगा। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान को हमें और तेज करना है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज भारत लगभग 92 प्रतिशत वयस्क जनसंख्या को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दे चुका है। देश दूसरी डोज की कवरेज में भी 70 प्रतिशत के आसपास पहुंच चुका है। 10 दिन के अंदर ही भारत ने लगभग तीन करोड़ किशोरों का भी टीकाकरण कर दिया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उच्चाधिकारियों के साथ पिछली बैठक में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की थी। साथ ही जिला स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को तैयार करने का निर्देश दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी बैठक में कहा था कि राज्यों में हालात की समीक्षा के लिए जल्द ही वह मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक करेंगे।
✒️ *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस रहा हमारा लक्ष्य, इनके आश्रयदाता ही परेशान*
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के रामनगरी अयोध्या से चुनाव लडऩे के लिए भाजपा के घोषित प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लक्ष्य पर ही केन्द्रित हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज का ब्यौरा पेश करने के साथ ही अपने कार्य तथा कार्यशैली को भी साझा किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करना ही हमारा लक्ष्य था। इसमें जिन अधिकारियों ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है उन्हीं अधिकारियों को लेकर सपा विरोध कर रही है कि उनके माफिया, गुंडा अराजकता नहीं कर पा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व सांसद धनन्जय सिंह को भी हमारी पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था, कानून सबके साथ बराबर काम कर रहा है। सपा की संवेदना अभी अपराधियों और आतंकियों के साथ है, इसी कारण उन्हेंं सबसे च्यादा पीड़ा भी होती है। जब हमारे अधिकारी माफिया पर कार्रवाई करते हैं तो समाजवादी पार्टी चारों तरफ शोर मचाती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी तो अधिकारी होता है, वह न भाजपा का होता है, न सपा का होता और न ही बसपा का होता है। जो कानून के नजरिए में दोषी है वह गलत है। अधिकारी उसी पर काम भी करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार थी और एक लड़की से छेड़छाड़ हो रही थी। तभी एक व्यापारी के लड़के ने लड़की को तो बचा लिया लेकिन उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह सब पुलिस के सामने हुआ था। समाजवादी पार्टी की सरकार में ऐसी स्थिति थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जैसा था, वैसा ही हूं। जब गोरखपुर से सांसद था धर्म परिवर्तन के खिलाफ आंदोलन करता था, आज मुख्यमंत्री हूं तो धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाता हूं। उन्होंने कहा कि अब्बाजान शब्द असंसदीय तो है नहीं, फिर विपक्ष इससे क्यो चिढ़ता है। उन्हें मुस्लिमों का वोट तो चाहिए लेकिन नाम से परहेज है।
✒️ *अलीगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन कल से, प्रत्याशी समेत तीन लोगों को ही प्रवेश*
अलीगढ़ : विधानसभा चुनाव के लिए कल से जिले में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक कोई भी कलक्ट्रेट में पहुंचकर नामांकन कर सकता है। सभी विधानसभाओं के लिए न्यायालयों में अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। नामांकन के दौरान सीसीटीवी कैमरे के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रत्याशी के अलावा दो अन्य लोगों को ही एक साथ प्रवेश मिलेगा। 21 जनवरी तक नामांकन होंगे। रविवार का अवकाश रहेगा। नामांकन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र बनाया गया है। सौ मीटर पहले गाड़ियों को रोक दिया जाएगा। इसके बाद पैदल ही नामांकन कक्ष तक आना होगा। प्रत्याशी को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी।डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि जिले की सातों विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में जिले चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग आरओ-एआरओ नियुक्त कर दिए गए हैं। नामांकन के दौरान 10 वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। 14 से लेकर 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की ²ष्टि से तीन स्तर पर सुरक्षा का घेरा बनाया गया है। कलक्ट्रेट से सौ मीटर पहले गाड़ियों को रोका जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी पैदल आएंगे। मुख्य द्वार पर जांच होगी। पर्याप्त मात्रा में मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स लगाए गए है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील है कि जरूरी काम होने पर ही कलक्ट्रेट आएं। न्यायालयों का काम भी चुनाव के चलते प्रभावित रहेगा।
✒️ *बसपा कल खोलेगी प्रत्याशियों के पत्ते,जिला स्तर से सभी सात सीटों पर 110 लोगों के नाम भेजे गए लखनऊ*
अलीगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशियों के एलान के बाद अब बसपा भी इस प्रक्रिया में जुट गई है। शुक्रवार शाम तक अलीगढ़ की सभी सातों सीटों पर अधिकारिक रूप से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। लखनऊ से यह सूची जारी होगी। जिला स्तर से सभी सातों सीटों पर 110 लोगों का बायोडाटा भेजा गया है। हालांकि इनमें से बरौली सीट से पंडित नरेंद्र शर्मा और छर्रा सीट से तिलक राज यादव का नाम पूर्व में घोषित हो चुका है। इनकी अधिकारिक घोषणा सूची जारी होने पर होगी।बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि बसपा की ओर से सभी सातों सीटों पर एक साथ एलान किया जाएगा। लखनऊ के पदाधिकारियों से मिली सूचना के मुताबिक आज या कल में सूची जारी होने की संभावना है। वहीं, उन्होंने दावा किया है कि एक राष्ट्रीय पार्टी सहित कई क्षेत्रीय पार्टियों के ऐसे पदाधिकारी भी संपर्क कर रहे हैं, जिनको उनकी पार्टी टिकट नहीं दे रही है।फिलहाल जिले से 110 लोगों के नाम और बायोडाटा भेजे गए हैं। पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं पर अधिक विश्वास कर रही है। उन्हीं को टिकट मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं।
✒️ *उत्तर प्रदेश में भाजपा के सभी बड़े चेहरे होंगे मैदान में, कुछ सांसदों को भी चुनावी समर में उतार सकती है पार्टी*
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही नहीं उनके दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी मैदान में उतर सकते हैं। योगी जहां अयोध्या से ताल ठोककर आसपास की लगभग तीन चार दर्जन सीटों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, वहीं केशव संभवत: फाफामऊ और दिनेश शर्मा लखनऊ से दावेदारी ठोकेंगे। माना जा रहा है कि कुछ सांसदों को भी मैदान में उतारा जा सकता है।उत्तर प्रदेश की लगभग साढ़े तीन दशक की परंपरा को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में जुटी भाजपा मुद्दों और चेहरों का ऐसा सामंजस्य बिठाना चाहती है, जो बड़े क्षेत्र को विश्वसनीय ढंग से प्रभावित कर सके। वैसे इस पूरी रणनीति का दूसरा पहलू यह भी है कि इससे सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी चुनाव लड़ने का दबाव बनेगा। वह कौन-सी सीट चुनते हैं, यह भी रोचक होगा। ध्यान रहे कि वर्तमान में वह आजमगढ़ से सांसद हैं।पिछले तीन दिनों से दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ इन सभी पर चर्चा हुई और माना जा रहा है कि एक-दो दिनों में पहले दो चरणों के लगभग 94 उम्मीदवारों की सूची घोषित हो सकती है। कुछ नाम रोके गए हैं और उसपर निर्णय लेने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दे दिया गया है।केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि भाजपा मुख्यालय में 172 नामों पर चर्चा हो गई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि सभी नाम अभी घोषित नही किए जाएंगे। दरअसल साथी दलों के साथ भी चर्चा पूरी होने तक ऐसे नाम रोके जा सकते हैं जिन क्षेत्रों में सहयोगी दलों की भी रुचि हो।
✒️ *अलीगढ़ प्रशासन की तैयारी, जीपीएस से लैस उड़नदस्ते रोकेंगे आचार संहिता का उल्लंघन*
विधानसभा चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगी टीमें आधुनिक तकनीक से लैस होंगी। उडनदस्ते जिन वाहनो में गश्त पर निकलेंगें, उन वाहनो में ग्लोबल पोजिसनिंग सिस्टम यानी जीपीएस लगा होगा। जिले में कुल 28 टीमों को उड़नदस्तों से लैस किया जा रहा है। हर विधानसभा में चार उड़नदस्ते तैनात किए जा रहे हैं। जिला स्तर से भी इन पर पूरी नजर रखी जाएगी। जिला पूर्ति विभाग को गाड़ियों की आपूर्ति की जिम्मेदारी मिली हुई है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम सिटी राकेश पटेल ने बताया कि जिले की साताें विधानसभा सीटाें पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में जिले चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग आरओ-एआरओ बना दिए गए हैं। यह सभी प्रत्याशियों से जांच पड़ताल के बाद नामांकन पत्र भरवाएंगे। सभी नामांकनों को हर दिन का डाटा आनलाइन अपलोड भी करना होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। कलक्ट्रेट के सौ मीटर दायरे में पुलिस फोर्स लगाई गई है। गुरुवार को दोपहर बाद से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। कोई भी प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र के आरओ से नामांकन पत्र ले सकेगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के दिन से ही सभी विधानसभाओं में उड़नदस्ते तैनात कर दिए गए हैं। यह अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर आचार संहिता उल्लंघन पर नजर रखेंगे। हर विधानसभा में 24 घंटे तीन टीमें सक्रिय रहेंगी। एक टीम रिजर्व में रहेगी। शिकायत के बाद 30 मिनट के अंदर यह टीमें मौके पर पहुंच जाएंगी। अब कोई भी कार्यक्रम बिना अनुमति के नहीं होगा।
✒️ *समाजवादी पार्टी की लिस्ट जारी होने के बाद समाजवादियों ने मनाया जश्न*
अलीगढ़ सिविल लाइन क्षेत्र में सलमान शाहिद का कोल विधानसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद समाजवादी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल दिखाई दिया समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सलमान शाहिद का टिकट घोषित होने के बाद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा मिठाइयां बांटी और कहा कि सलमान शाहिद कोरोना काल से लेकर लॉकडाउन कोई भी परिस्थिति रही हो सलमान शाहिद लोगों के बीच हर वक्त खड़े रहे सलमान शाहिद के चाहने वालों ने कहा कि 2022 में सलमान शाहिद को भारी बहुमत से वोट देकर विजय बनाएंगे और उत्तर प्रदेश का मुखिया अखिलेश यादव को 2022 का मुख्यमंत्री हर हाल में बनाना है जिस तरीके से सलमान शाहिद लोगों के बीच बने रहे आज वही लोगों का आशीर्वाद सलमान शाहिद को मिला है।सलमान शाहिद ने लोगों की निष्पक्ष हर तरीके से मदद की है चाहे वह किसी भी जाति का हो उन्होंने कभी भेदभाव नहीं किया है इस मौके पर मौजूद रहे पार्षद 50 नंबर मौ चांद 4 वार्ड पार्षद पार्षद फिरोज अल्वी यूथ ब्रिगेड नेता आरिफ सिद्दीकी जुबेर अब्बासी अरमान अल्वी इकरार ठाकुर कुमेल मियां कादरी सलमान मलिक इमरान मेवाती मोहम्मद अनस समीर मोहसिन अनस साहिल दानिश साहिल आदि रहे।
✒️ *फैसला:शादी का झूठा वादा करके सहमति से सेक्स करना रेप, बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच का फैसला*
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने शादी का झूठा वादा करके सहमति से हुए सेक्स को रेप माना है। बेंच ने 29 साल के लड़के की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें झूठे वादे के तहत एडल्ट कपल के बीच सहमति से हुए सेक्स को रेप न मानने की मांग की गई थी। नागपुर जिले की उमरेड पुलिस ने युवक की पूर्व मंगेतर की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। युवती ने शिकायत में बताया था कि लड़के ने शादी का झूठा वादा करके जंगल के रिसॉर्ट में उससे फिजिकल रिलेशन बनाया था।बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता के इरादे भयावह थे। उसने शादी करने के वादे के तहत पीड़िता की सहमति पाई और उसकी इच्छा के खिलाफ यौन संबंध बनाया। ऐसी सहमति को स्वतंत्र सहमति नहीं कहा जा सकता। गलत फैक्ट के आधार पर बनी सहमति स्वतंत्र नहीं हो सकती है।बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता के इरादे भयावह थे। उसने शादी करने के वादे के तहत पीड़िता की सहमति पाई और उसकी इच्छा के खिलाफ यौन संबंध बनाया। ऐसी सहमति को स्वतंत्र सहमति नहीं कहा जा सकता। गलत फैक्ट के आधार पर बनी सहमति स्वतंत्र नहीं हो सकती है। बॉम्बे हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में जस्टिस अतुल चंदुरकर और जस्टिस गोविंदा सनप शामिल थे। न्यायधीशों ने कहा कि यह धोखाधड़ी का साधारण मामला नहीं है, बल्कि बलात्कार के गंभीर अपराध के साथ जुड़ा है। आरोपी ने अपनी यौन वासना पूरी होने के बाद लड़की से शादी करने के वादे को नकार दिया। आरोपी का इरादा ही आपराधिक था।
✒️ *हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 85 अंक उछलकर बंद, निफ्टी में भी तेजी*
लगातार चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। हालांकि, आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में बाजार के दोनों सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61,235 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18,258 के स्तर पर बंद हुआ।इससे पहले आज बाजार मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते बाजार हल्की सुस्ती के साथ खुला था। गौरतलब है कि बीते कारोबारी बुधवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 533 अंक की तेजी के साथ 61 हजार के स्तर को पार पहुंचकर 61,150 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 156 अंक की बढ़त लेकर 18,212 के स्तर पर बंद हुआ।
✒️ *आईआईटी के प्रो. मणींद्र का दावा: एक महीने रहेगा कोरोना का कहर, मार्च तक खत्म हो जाएगी तीसरी लहर*
आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने गणितीय मॉडल के आधार पर बताया है कि कोरोना अभी एक महीने और कहर बरपाएगा। जनवरी के आखिरी सप्ताह में कोरोना पीक पर होगा। 15 फरवरी से संक्रमितों की संख्या घटने लगेगी।इसके बाद मार्च तक तीसरी लहर खत्म हो जाएगी। प्रोफेसर ने अपने अध्ययन में दावा किया है कि कोरोना जब देश में पीक पर होगा, तब रोजाना सात से आठ लाख मरीज आएंगे। संक्रमण जितनी तेजी से बढ़ेगा, उतनी तेजी से उतार भी आएगा।प्रो. अग्रवाल ने कहा कि आंकड़ों के आधार पर अभी तक जो अध्ययन सामने आया है, उसके अनुसार 15 फरवरी तक कोरोना के केस देशभर में 20 से 25 हजार रह जाएंगे। दिल्ली में कोरोना जल्द पीक पर पहुंचने वाला है। इसके बाद संक्रमण कमे होने लगेगा।प्रो. अग्रवाल ने बताया कि दोनों डोज लगने के बाद विकसित प्रतिरोधक क्षमता को ओमिक्रॉन बाईपास कर रहा है। हालांकि ओमिक्रॉन स्वयं में इतना घातक नहीं है। इसलिए संक्रमण तो बढ़ेगा, लेकिन अस्पताल जाने वालों की संख्या कम रहेगी।
✒️ *नीट यूजी काउंसलिंग 2021: 19 जनवरी से शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा*
नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर दी है। 17 जनवरी, 2022 से विभिन्न शिक्षण संस्थानों की सीटों का विवरण अभ्यर्थियों के लिए जारी किया जाएगा। वहीं 19 जनवरी से नीट यूजी काउंसलिंग का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। नीट के लिए काउंसलिंग आयोजित करने वाली एजेंसी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।
✒️ *भाजपा किसान मोर्चा महानगर ने क्षेत्र में पीएम आवास पाने वाले गरीब परिवारों को सम्मानित किया*
भाजपा किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने आज महानगर में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर के पीएम आवास पाने वाली गरीब महिलाओं के परिवारों से मुलाकात हुई। उनको पटका पहनाकर फूल देकर स्वागत किया । भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह के साथ ठाकुर सत्येंद्र पाल सिंह,महानगर उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ,महानगर महामंत्री मोना सिंह ,सरोज सिंह ,पवन कुमार सिंह ,क्षेत्रीय विस्तारक एवं अन्य वरिष्ठ नागरिक क्षेत्र के मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि गरीब लोगों को मकान देने वाले योगी मोदी शौचालय उपलब्ध कराने वाले योगी मोदी पीएम आवास देने वाले पीएम मोदी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाले योगी मोदी आज पूरे देश में पूरे उत्तर प्रदेश में गरीब लोग जो झोपड़ियों में बात करते थे उनको मकान उपलब्ध कराने वाले योगी और मोदी हैं जो ईंधन से भोजन बनाने वाली महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं बो भी योगी मोदी हैं। प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार को सहयोग करने का वक्त आ गया है भारी बहुमत से सरकार लाने का वक्त आ गया है योगी जी उत्तर प्रदेश के भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बने वह भी वक्त आ गया है ।भाजपा किसान मोर्चा महानगर मैं किसानों से गरीब जनता से हर वर्ग के लोगों से हर वर्ग के परिवारों से कहां है, तुम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पहले से अधिक बहुमत से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए।
✒️ *सितारा बेगम को सपा से अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव बनाया गया*
अलीगढ़।समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल द्वारा स्वीकृत समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी द्वारा सितारा बेगम को अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया। इस अवसर पर सितारा बेगम ने सभी पदाधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद दिया।सितारा बेगम ने कहा प्रदेश अध्यक्ष ने मुझपर जो भरोसा जताया है।मैं उस पर पुरी खरी उतरने का काम करूंगी। और अपनी तरफ से पुरी ईमानदारी से समाजवादी पार्टी के लिए काम करुंगी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव व नगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी का भी धन्यवाद किया।सितारा बेगम ने आगे कहा मैं घर घर जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करुंगी।
✒️ *अलीगढ़ में कोहरे ने थामी रफ्तार, सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें*
अलीगढ़ : सर्द हवाओं के साथ कोहरे ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को सुबह के वक्त चारों ओर घने कोहरे की चादर तनी हुई थी। रात से ही वातावरण में कोहरा छाने लगा था। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता कम होने से दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जलती नजर आईं। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। पाला गिरने की संभावना से किसान चितित हैं।पिछले दिनों हुई बारिश ने सर्दी के तेवर तल्ख कर दिए हैं। बारिश थमी तो सर्द हवाओं ने सितम ढाना शुरू कर दिया। अब कोहरा मुश्किलें बढ़ा रहा है। सुबह नौ बजे कोहरा छंटने पर धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन, दिन ढलते ही चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। देहात क्षेत्र में कोहरा अधिक रहा। राजमार्गों समेत शहर से गुजरने वाले सभी मार्गों पर वाहन धीमी रफ्तार से हेडलाइट जलाकर निकले। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे लोग अलाव पर हाथ सेंकते नजर आए। घर, दफ्तरों में लोग हीटर के आसपास बैठे दिखे।
✒️ *ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रैण्डमाईजेशन 18 जनवरी को कलैक्ट्रेट में*
विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रथम रैण्डमाईजेशन विधानसभावार ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से 18 जनवरी को कलैक्ट्रेट सभागार में 12 बजे से किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने उक्त जानकारी देते हुए समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वह स्वयं अपने दलों के संभावित व घोषित उम्मीदवारों के साथ ईवीएम वीवीपैट के प्रथम रैण्डमाईजेशन में निर्धारित समय व स्थान पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
✒️ *ज़िला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने नामांकन की तैयारियों का लिया जायजा*
ज़िला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने नामांकन के लिए की जा रहीं तैयारियों का लिया जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अध्ययन कर लें। कोई भी कार्य आयोग की गाइडलाइंस के इतर नही होना चाहिए। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल को निर्देशित किया कि नामांकन के लिए की जा रहीं तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाय। प्रत्येक नामांकन कक्ष में एक वीडियोग्राफ़र की तैनाती की जाय जो नामांकन के दौरान प्रत्याशी अथवा नामांकनकर्ता के बाहर आने तक निरन्तर वीडियोग्राफी करेंगे। नामांकन कक्ष में दीवार घड़ी इस तरह अथवा स्थान पर लगाई जाय कि नामांकनकर्ता के कक्ष में प्रवेश करते हुए समय वीडियोग्राफी में आ सके। सम्पूर्ण कलक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी लगाए जाएं। बैरिकेडिंग का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाय एवं कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है। जो व्यक्ति भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन नहीं करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भारत निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पटेल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि नामांकन संबंधी सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायेंगीं।
✒️ *मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम ( स्वीप) के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हुए कार्यक्रम*
सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें सभी शिक्षक शिक्षिकाएं स्टाफ सदस्य तथा क्षेत्रीय नागरिकों के सहयोग से मतदान का प्रभावी जागरूकता अभियान चलाया।सभी को मतदान के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।अपने मत का प्रयोग राष्ट्रहित में सर्वदा आवश्यक है।सभी मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप के विषय में भी अवगत कराते हुए डाउनलोड करने को प्रेरित किया।रतन प्रेम डी ए वी कन्या इंटर कॉलेज, अलीगढ़ ,उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज,अलीगढ़, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज छर्रा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कजरोठ, इगलास अलीगढ़,केआईसी खैर, विक्रम सेवा सदन पिसावा, चंडौस,विक्रम विद्या मंदिर, बांकनर,विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों ने मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
✒️ *एसडीएम गभाना ने बरौली में बने पिंक बूथ पर चौपाल लगाकर महिला मतदाताओं को किया जागरूक*
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी गभाना ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्थापित किये जा रहे पिंक बूथ पर चौपाल लगाकर मतदान हेतु महिलाओं को जागरूक किया।उप जिलाधिकारी भावना विमल ने लक्ष्मीराज इंटर कालेज बूथ संख्या 49 एवं बरौली इण्टर कालेज बरौली बूथ संख्या 104 पर स्थापित पिंक बूथ पर आयोजित महिला चौपाल में कहा कि आज के समाज में महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है, फिर मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पीछे कैसे रह सकती हैं। मतदान में अपना अहम योगदान देते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने को कहा। उन्होंने महिलाओं को मतदान के महत्व के बारेे में समझाया कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। इसलिए जितना अधिक मतदान होगा उतनी ही लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। उन्होंने महिला मतदाताओं से आह्वान किया कि 10 फरवरी को मतदान वाले दिन पहले मतदान करें फिर कोई अन्य कार्य करें। उन्होंने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में महिलाओं को आकर्षित करने एवं निर्वाचन में भागीदारी बढ़ाने के लिए पिंक बूथ स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिंक बूथ की खास बात यह रहेगी कि इसमें पूरा स्टाफ के तौर पर महिलाएं ही कार्य करेंगी इसके पश्चात चौपाल में उपस्थित समस्त महिलाओं से कोरोना महामारी के संबंध में चर्चा की गई तथा उन्होंने महिलाओं से कहा कि सभी लोग कोविड वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें तथा आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। जिससे कि संक्रमण के फैलने से रोका जा सके।
✒️ *इको कार से अवैध देसी शराब सहित चालक को किया गिरफ्तार*
खैर कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब तस्करों के खिलाफ एसआई प्रदीप कुमार मलिक पुलिस टीम के साथ गोमत चौराहे पर वाहन चैकिंग अभियान में जुटे हुए थे इसी दौरान एक ईको कार को चैक किया गया तो उसमें अवैध हरियाणा मार्का देसी शराब के 20 हाफ बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ईको कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ईको कार को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया है। पुलिस चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल विपिन कुमार कौशलेंद्र अवधेश शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
✒️ *एसएसपी ने सभी सीओ के साथ की अपराध गोष्ठी*
वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में अपराध गोष्ठी कर कानून- व्यवस्था की समीक्षा की।आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराये जाने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई व पेशेवर अपराधियो तथा चुनाव में अव्यवस्था फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, शस्त्रों के सत्यापन एवं शस्त्र जमा करने की कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, बल्नरेबल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन, अन्तर्जनपदीय सीमा पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग, निर्वाचन हेतु फोर्स के ठहरने वाले स्थानों पर उचित प्रबन्ध आदि कार्यों को समयबद्ध रुप से संपन्न करने हेतु निर्देशित किया गया । आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराये जाने हेतु शस्त्रों का शत-प्रतिशत सत्यापन व जमा कराया जाना सुनिश्चित करें। एसएसपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों का वैक्सीनेशन एवं कोविड-19 की रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने हेतु कठोर कदम उठाना जरूरी है। गोष्ठी के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सहायक रेडियो अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
✒️ *नियमित टीकाकरण व फीवर क्लीनिक का डीएमओ ने किया फीता काटकर उद्घाटन*
जनपद में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अजमल खान तिब्बिया कॉलेज अस्पताल में नियमित टीकाकरण केंद्र व फीवर क्लीनिक का उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन प्रोफेसर शगुफ्ता अलीम की अध्यक्षता में कोविड सैंपलिंग प्रभारी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर राहुल कुलश्रेष्ठ ने किया। इस क्लिनिक पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का मुफ़्त उपचार होगा। उद्घाटन के मौके पर डीन तिब्बिया कॉलेज के प्रोफेसर एफएस शिरानी, हॉस्पिटल इंचार्ज के डॉ. मोहम्मद मोहसिन व स्वास्थ्य विभाग के जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोएब अंसारी भी शामिल रहे।जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर राहुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गुरुवार को अजमल खान तिब्बिया कॉलेज हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन सेंटर व फीवर क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। इसमें ओपीडी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों का उपचार किया जायेगा। वैक्सीनेशन के जरिये बच्चों को टीके भी लगाए जायेंगे ।अजमल खान तिब्बिया कॉलेज अस्पताल की प्रधानाचार्य प्रोफेसर शगुफ्ता अलीम ने बताया कि जो सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित वयक्ति हैं उनके लिए हमने जो नुस्खा तैयार किया है मरीज़ो को देने के लिए उसके लिए एक बैठक की गई। जिसमें जो सारे एक्सपर्ट उनके सलाह से जो नुस्खा तैयार किया है। जिसमें आजकल कोरोना संक्रमण और ओमिक्रोन का नए वेरिएंट को देखते हुए उसके जो सिस्टम हैं उनको देखते हुए इसलिए जुशांदे के रूप में यह नुस्खा तैयार किया है। वह अस्पताल से मरीज़ों के लिए निःशुल्क इलाज तौर पर दिया जायेगा। कार्यक्रम के अवसर पर डीन तिब्बिया कॉलेज के प्रोफेसर एफएस शिरानी, प्रोफेसर बीडी खान, प्रोफेसर तबस्सुम लताफत, प्रोफेसर अब्दुल अज़ीज़ खान, प्रोफेसर अम्मार इनवे अनवर, प्रोफेसर रूबी अंजुम एवं डॉ. महोम्मद अनस, डॉ. दीवान इसरार खान, डॉ. फहद इखि़्तयार, तैय्यब शेरवानी व तिब्बिया कॉलेज का अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
✒️ *विकास भवन में प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन राजकीय आईटीआई, टीआर डिग्री कॉलेज एवं एमएमपीआईटी के प्रवक्ताओं को किया गया प्रशिक्षित*
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए विकास भवन के गॉधी सभागार में चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन गुरूवार को प्रथम पाली में राजकीय आईटीआई व टीकाराम महाविद्यालय एवं द्वितीय पाली में महामाया पॉलिटैक्निक और राजकीय आईटीआई के चिन्हित प्रवक्ताओं को मास्र ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षित किया गया।अनुदेशक राजकीय आईटीआई शाहबुद्दीन ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रवक्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि ईवीएम-वीवीपैट पर ही सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया निर्भर है,ऐसे में आप सभी को यह आवश्यक है कि ईवीएम वीवीपैट का अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें ताकि आप जब मतदान एवं पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षित करें तो कोई असुविधा न हो।के0डी0 राजपूत प्रभारी मास्टर ट्रेनर ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र की दूसरे दिन गुरूवार को प्रथम पाली में राजकीय आईटीआई के 10 एवं टीकाराम कन्या महाविद्यालय के 28 प्रक्ताओं को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षित किया गया। टीआर कॉलेज की एक प्रवक्ता कोविड पॉजिटिव होने के कारण प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभाग नहीं कर सकीं। इसी प्रकार द्वितीय पाली में राजकीय आईटीआई के 22 एवं एमएमपीआईटी के 12 प्रक्ताओं को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय पाली में एमएमपीआईटी के 2 प्रवक्ता अनुपस्थित रहे। उन्होंने अनुपस्थित प्रवक्ताओं को निर्देशित किया कि वह आगामी प्रशिक्षण सत्रों में अपना प्रशिक्षण पूर्ण करें।
✒️ *तहसील अतरौली एवं इगलास में लगेंगे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर*
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तहसील परिसर अतरौली एवं इगलास में 18 एवं 21 जनवरी को अपरान्ह 3ः30 बजे से कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि निर्धारित तिथि को शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए तहसील पदाधिकारियों, तहसील बार पदाधिकारियों एवं पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, तहसील स्तर पर जारी शासकीय योजनाओं, तहसील स्तर पर संचालित योजनाओं एवं विधिक सेवा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह इस विधिक जागरूकता शिविर में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जागरूक हों।
✒️ *जनपद पहुंचे जिले की नोडल अधिकारी, डीएम, सीडीओ व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड नियत्रंण का लिया जायजा*
शासन से नामित जिले की नोडल अधिकारी, प्रमुख सचिव लोनिवि नितिन रमेश गोकर्ण ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों, जिले के कोविड संक्रमण की स्थिति व प्रभावी नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ अंकित खण्डेलवाल एवं स्वास्थ्य एवं आपदा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।नोडल अधिकारी ने जिले में शासन द्वारा कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों का जनपद स्तर पर शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निगरानी समितियों के माध्यम से 18 वर्ष की अधिक आयु के व्यक्ति जो कोविड टीकाकरण की प्रथम तथा द्वितीय डोज से अब तक वंचित हैं, का सर्वे कराते हुए चिन्हित कर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण में जनपद में तीव्र गति से कार्य हो रहा है।बैठक में संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
✒️ *सितारा बेगम को सपा से अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव बनाया गया*
अलीगढ़।समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल द्वारा स्वीकृत समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी द्वारा सितारा बेगम को। अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया। इस अवसर पर सितारा बेगम ने सभी पदाधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद दिया।सितारा बेगम ने कहा प्रदेश अध्यक्ष ने मुझपर जो भरोसा जताया है।मैं उस पर पुरी खरी उतरने का काम करूंगी। और अपनी तरफ से पुरी ईमानदारी से समाजवादी पार्टी के लिए काम करुंगी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव व नगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी का भी धन्यवाद किया।सितारा बेगम ने आगे कहा मैं घर घर जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करुंगी।
✒️ *अकराबाद विकास खंड में जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षण का हुआ आयोजन*
आई एस ए उड़ान सोसायटी के द्वारा अलीगढ़ जनपद के विकास खंड अकराबाद में ग्राम पंचायत जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड के सभागार में किया गया । प्रशिक्षण के दौरान समिति के सदस्यों को ग्राम पंचायत स्तर पर जल जीवन मिशन के संचालन एवं रखरखाव में उनकी भूमिका एवं कार्य दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए उड़ान सोसायटी के डायरेक्टर राकेश कुमार ने बतलाया कि समिति के सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग के द्वारा ही मिशन के तहत वर्ष 2024 तक अलीगढ़ जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में सफ़लता पूर्वक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा सकती है ।अतः योजना के निर्माण के चरण से लेकर पेय जल आपूर्ति प्रारंभ होने तक हर कदम पर समिति के सदस्यों को सजग रहना होगा और सहयोग भी करना होगा ।
पी एम यू के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ईश्वर बी वांकर एवं एम आई एस कोऑर्डिनेटर शांतनु पाल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि मिशन के जल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ,और ग्राम स्तर पर इसकी निगरानी समिति के द्वारा नामित महिलाओं के समूह के द्वारा की जाएगी। इस हेतु नामित महिलाओं को विस्तृत प्रशिक्षण भी जल जीवन मिशन के तहत दिया जाना है और जल गुणवत्ता जांच हेतु फिल्ड टेस्टिंग किट भी मिशन के द्वारा प्रदान की जाएगी। इस फिल्ड टेस्टिंग कीट का डेमो भी प्रशिक्षण के दौरान दिया गया।प्रशिक्षण में केलनपुर, दुभिया,भटोली,एवं भीलावली के ग्राम प्रधान सहित समिति के सदस्य, फिल्ड कोऑर्डिनेटर डॉली ठाकुर, नीरज शर्मा एवं पीएमयू के मोहम्मद सलमान एवं गिर्राज सिंह सेंगर उपस्थित थे ।
✒️ *गांव ककराली के सी पी एस इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन*
नेहरू युवा केंद्र अलीगढ़ के तत्वाधान में गांव ककराली के सी पी एस इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में रविकांत प्रचारक रहे और कार्यक्रम का संचालन एनवाईवी रवि कुमार ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे, चंद्रशेखर आजाद ने छात्राओं के लिए कार्यक्रम के लिए सराहा और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य जुगेंद्र सिंह यादव ,रिंकू कुमार एन वाई वी,मुनीष कुमारधर्मेंद्र कुमार, बॉबी बजरंगी ,संतोष कुमार, विजेंद्र सिंह, तालेबर सिंह,दीपक कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।
✒️ *गाँधीपार्क पुलिस ने वाहन चोर अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन प्रहार” के तहत थाना गांधीपार्क पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त शानू पुत्र मौहम्मद रशीद निवासी पठान मौहल्ला थाना सासनीगेट, जीशान पुत्र हाफिज वकार निवासी पठान मौहल्ला थाना सासनीगेट, को शाहकमाल रोड़ शिवकुमार के खोखे के पास से मय चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होण्डा सीडी डॉन नं0- UP81 X 5732 , चैसिस नं0- 07F22F06648, इंजन नं0- 07F22E38764 व 01 अवैध तमंचा नाजायज 315 बोर मय एक-एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 छुरा नाजायज सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
✒️ *पालीमुकीमपुर पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पालीमुकीमपुर पुलिस टीम ने जिला बदर अपराधी जब्बार पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम समसपुर थाना पालीमुकीमपुर जो कि गुण्डा एक्ट में जिला बदर है को जनपद की सीमा में पाये जाने पर ग्राम समसपुर से गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय द्वारा निर्गत शर्तों के उल्लंघन करने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पालीमुकीमपुर पर धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुण्डागर्दी नियत्रण अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-