June 21, 2026

8 व 9 जून को मनाया जाएगा माँ गंगा का प्राकट्य महोत्सव साथ ही काशी में पहली बार माँ गंगा को लगेंगे छप्पन भोग-

Spread the love

*प्रेस आमंत्रण*

 

*8 व 9 जून को मनाया जाएगा माँ गंगा का प्राकट्य महोत्सव साथ ही काशी में पहली बार माँ गंगा को लगेंगे छप्पन भोग*

 

पौराणिक शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के दशमी में दिन माँ गंगा का पृथ्वी पर आगमन हुआ था। जिसे *गंगा दशहरा* के नाम से जाना जाता है। इस उपलक्ष्य में *अध्यात्म गौसेवा मिशन ट्रस्ट व ब्रम्हाराष्ट्र एकम* की तरफ से 8 व 9 जून को काशी के अस्सी घाट स्थित शाम 5 बजे से दो दिवसीय भव्य

कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी। जिसके आयोजन प्रमुख *श्री पंकज शास्त्री* जी महाराज व आयोजन सचिव *सचिन मिश्र* जी हैं। दिनांक 8 जून को माँ गंगा को चुनरी मनोरथ पूर्ण हेतु 1100 साड़ी चढ़ाई जाएगी वहीं 9 जून को काशी में पहली बार माँ गंगा को छप्पन भोग व प्रसाद वितरण किया जाएगा।

अतः सभी सम्मानित पत्रकारो , छायाकारों व पोर्टल से जुड़े मीडिया बंधुओं से निवेदन है कि इस कार्यक्रम में जरूर आयें

 

 

*ब्रम्हाराष्ट्र एकम*

*सचिन मिश्र (सनातनी)*

99355 04660