*78 वर्षीय वृद्ध ने अकेलेपन और निराशा से ऊब कर फांसी लगा ली, बेटा पुणे में नौकरी करता है*
प्रयागराज : झूंसी थाने के बगल एचआईजी कॉलोनी में 78 वर्षीय वृद्ध ने अकेलेपन और निराशा से ऊब कर फांसी लगा ली।
जानकारी के अनुसार राम शंकर शुक्ल एचआईजी कॉलोनी के अपने घर में अकेले रहा करते थे। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी उसके बाद उनके एक बेटे और एक बेटी की भी अकस्मात मृत्यु हो गई थी। उनका एक बेटा पूना में नौकरी करता है।
बेटे और बेटी की अकस्मात मृत्यु से राम शंकर शुक्ला बहुत टूट गए थे, एक नौकर सुबह के वक्त आता था।
नौकर ने बताया कि वह झाड़ू पोछा करके चला जाता था राम शंकर शुक्ल अपना खाना खुद बनाते थे,और हमेशा बुझे बुझे से रहते थे।
कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मुझे शांति चाहिए इसलिए मैं अपने जीवन का अंत कर रहा हूं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुणे में रह रहे उनके बेटे को भी इत्तिला की जा रही है।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-