April 21, 2026

69 हजार शिक्षकों की भर्ती में से 31 हजार 227 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र देने की प्रक्रिया शुरू हो गई- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

69 हजार शिक्षकों की भर्ती में से 31 हजार 227 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

16 अक्टूबर को योगी आदित्नाथ की मौजूदगी में ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के कई जिलों में अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र बांटे गए

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम आवास पर मंजुला त्रिपाठी,प्रिंस पटेल मेत 5 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र देकर इसकी शुरूआत की

 

इस कार्यक्रम के तहत 6 हजार 675 शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षा का नियुक्ति पत्र दिया गया।

 

कोरोना संकट काल के दौरान भी योगी सरकार ने बांटे नियुक्ति पत्र

 

सीएम योगी ने युवाओं को रोजगार देकर प्रदेश के विकास की ओर किया अग्रसर

 

69000 हजार शिक्षक भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर बिखेरी मुस्कान

 

लखनऊ के एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर परफेक्ट एकैडमी के 3106 अभ्यर्थियों का हुआ शिक्षक भर्ती में चयन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र में इसी कोचिंग के प्रिंस पटेल हुए शामिल

 

वही इस भर्ती में इसी कोचिंग की एक साथ माँ और बेटी बनी शिक्षक

 

मां ने कई बार टेट की परीक्षा दी थी लेकिन सफलता नही लगी थी हाथ

 

माँ बेटी ने एक साथ सफलता हासिल कर पेश की मिसाल

 

माँ और बेटी को बाराबंकी जिले में मिली है नियुक्ति

 

बहुत कम ऐसा होता है जब माँ और बेटी को एक साथ मिली हो सरकारी नौकरी

 

मुख्यमंत्री के द्वारा नियुक्त पत्र पाने वाले प्रिंस पटेल का कहना कभी सोचा भी नहीं था बहुत कम समय में तैयारी करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा नियुक्ति पत्र मिलेगा

 

सफल अभ्यर्थियों ने चयनित होने के बाद प्रदेश सरकार व अभिभावकों का किया धन्यवाद।