April 21, 2026

50 कर्मचारियों से भरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग-

Spread the love

50 कर्मचारियों से भरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग:जान बचाकर भागे लोग, 50 करोड़ का हुआ नुकसान, 14 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर

 

कोटा

 

कोटा के इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नंबर 3 पर शुक्रवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर से धुंए का गुबार नजर आ रहा था। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की 14 दमकल मौके पर पहुंची। आग फैक्ट्री के बाहर रोड़ तक पहुंच गई। निगम, थर्मल,डीसीएम,पुलिस, सीएफसीएल व आर्मी की दमकलों को मौके पर बुलाया गया। राहत व बचाव के लिए SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। 3 घंटे की मशक्कत के बाद 25 फीसदी हिस्से में आग पर काबू पाया गया। कलेक्टर, एसपी समेत नगर निगम के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

हादसा सुबह 7 बजे करीब हुआ। फैक्ट्री में करीब 250 से 300 कर्मचारी अलग अलग शिफ्टों में काम करते है। सुबह की शिफ्ट में 50 कर्मचारी मौजूद थे। अचानक रियक्टर (माल को रोलर करने वाला) में शार्ट सर्किट हो गया। और आग लग गई। ये आग बढ़ते हुए बॉयलर तक पहुंच गई। इस रियक्टर से बॉयलर तक ऑयल (जिंक स्टेरिक ऑयल) की सप्लाई जाती है। जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। और प्रोडक्शन माल भी चपेट में आ गया।

 

40 से 50 करोड़ का नुकसान

 

इस फैक्ट्री में कैल्शियम गोलियां बनाने का पाउडर बनता है। यहां से पाउडर पेट्रो केमिकल कम्पनियों को सप्लाई किया जाता है। साथ ही वायरिंग के आउटर (प्लास्टिक का तार) बनता है। इनकोपैक करने के लिए भारी संख्या (टन) में पॉलीथिन के बैग रखे हुए थे। यह लगने से सभी चपेट में आग गए। करीब 40 से 50 करोड़ के नुकसान की आशंका जताई गई है।

 

पानी डालने के साथ बढ़ती गई आग

मौके पर एक के बाद एक दमकल पहुचती रही और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी बड़ी थी कि दमकलकर्मी फैक्ट्री के अंदर नहीं घुस सके। थर्मल,पुलिस,आर्मी,,डीसीएम की 14 दमकलें आग बुझाने के काम में लगी। ये दमकलें 3 से 4 राउंड कर चुकी। जिसके बाद सीएफसीएल से 1500 लीटर के 2 फॉम टेंकर मंगवाए गए।

 

फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी।

आसपास का इलाका खाली करवाया

जिस इलाके में आग लगी,वहां आसपास कई फैक्ट्रियां व हॉस्टल है। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने पूरे इलाके को सील किया। आसपास की फैक्ट्रियों व हॉस्टल को खाली करवाया। हॉस्टल में स्टूडेंट थे। करीब 1 किलोमीटर हिस्से को खाली करवाया गया।

कोटा में राज्यपाल के आने से पहले आग लगने की दूसरी बार घटना हुई है। इससे पहले भी राज्यपाल के कोटा पहुंचने से पहले एयरपोर्ट के सामने मित्री मार्केट में आग लगी थी। आज भी राज्यपाल के कोटा पहुंचने से पहले केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है।