September 21, 2026

5 लाख का इनामी सपा नेता भाई संग कोलकाता में गिऱफ्तार-

Spread the love

**5 लाख का इनामी सपा नेता भाई संग कोलकाता में गिऱफ्तार**

 

लखनऊ। प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता सभापति यादव और उनके भाई को कोलकाता के सियालदाह स्टेशन से जीआरपी ने धर दबोचा। दोनों पर प्रतापगढ़ पुलिस ने 5-5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए प्रतापगढ़ से एक पुलिस टीम कोलकाता रवाना हो गई है।

बता दें कि पिछले साल अगस्त में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान सभापति यादव और सुभाष यादव ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ हंगामा किया था और पुलिस पर भी पथराव किया था।

तभी से दोनों भाई फरार चल रहे थे।

पुलिस ने पहले दोनों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। लेकिन गिऱफ्तारी न होने की वजह से इनाम की राशि बढ़ाकर पांच-पांच लाख रुपये कर दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि पिछले शनिवार को सियालदाह रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने दोनों फरार आरोपियों को धर दबोचा।