April 22, 2026

RBI: गवर्नर का इस्तीफा, निजी कारणों को बताया वजह…

Spread the love

नयी दिल्ली : आरबीआई के गवर्नर ने अचनाक अपने इस्तीफे की पेशकश कर सबको अचम्भे में डाल दिया है। अभी तक उर्जित पटेल आरबीआई के गवर्नर पद पर तैनात थे। उर्जित ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वे निजी कारणों से अपना इस्तीफा दे रहे हैं। उर्जित पटेल के कार्यकाल में सरकार ने नोटेबंदी की थी जिसके बाद सरकार और आरबीआई कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। विपक्षी पार्टियों के निशाने पर सरकार के साथ साथ उर्जित पटेल भी थे। जिसके बाद आज उर्जित ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौका दिया है।