July 9, 2026

3.0 में यूपी में कितनी मिलेगी छूट, जाने सीएम योगी का फैसला

Spread the love

 कोरोना वायरस के कहर के कारण लॉक डाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जो जिले ज्यादा संक्रमित है वहां सरकार किसी भी तरह की रियायत देने के मूड में नहीं है। देश के विभिन्न इलाकों को तीन जोन में बांटा गया है। रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन। ऑरेंज ऑन और ग्रीन जोन में कुछ छूट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि उत्तर प्रदेश के जितने भी जिले रेड जोन में है वहां किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि राजस्व में घाटा तो जरूर हो रहा है, लेकिन अपने नागरिकों की सुरक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसी कारण से रेड जोन में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। जबकि ऑरेंज और ग्रीन जोन में रियायत की संभावना है और वहां कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। जिन इलाकों में छूट दी जाएगी वहां सोशल डिस्टेंसिंग और दुकानों पर 5 से अधिक संख्या में लोग नहीं होने चाहिए। यदि लोग इन शर्तों को नहीं मानेंगे तो यह अधिकार भी उनसे छीने जाने की संभावना है ।