वाराणसी। 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। वहीं इस बार नगर में दुर्गा पूजा की धूम दिखाई पड़ने वाली है। इन दिनों शहर में जगह -जगह पर पूजा पंडाल बनाये जा रहे हैं। वहीं इन पंडालों को बनाने में कारीगर दिन रात एक कर जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में हथुआ मार्केट में बनने वाला पूजा पंडाल नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति है। जो भव्य आकार में बन रहा है।
Also Read – वाराणसी : लंका थाना क्षेत्र के माधव मार्केट के भोजनालय के सिलेंडर में लगी आग, मची अफरातफरी, दुकान मालिक झुलसे
बता दें कि बीते दो सालों में कोरोना की वजह से सभी त्यौहार फीके हो गए थे। मगर इसबार हर त्यौहार को मनाया जा रहा है। इन दिनों शहर में जगह -जगह पूजा पंडाल बनाये जा रहे। बंगाल से आये कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में शोर से जुट हैं।
इस दौरान हथुआ मार्केट के कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि इस बार भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। जिसके लिए कारीगर बंगाल से बुलाये गए हैं। पंडाल में कलश पूजा की जाएगी। पंडाल बनाने में 20 कारीगर लगे हुए हैं। जो पंडाल को जल्द पूरा कर लेंगे।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ