November 6, 2026

25 हजार का इनामिया अपराधी कोर्ट में किया आत्म समर्पण।

Spread the love

बनारस। पिछले कुछ दिनों से लगातार वाराणसी पुलिस और क्राइम ब्रांच के द्वारा अपराधियों के साथ मुठभेड़ कर उनपर नकेल लगाने से डरे अपराधी अब खुद आत्मसमर्पण कर जेल जा रहे हैं। बुधवार को 25 हज़ार के इनामिया और डी -9 गैंग के सक्रीय सदस्य श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ़ झुन्ना पंडित ने अदालत में समर्पण कर दिया। इस दौरान उसके चेहरे पर पुलिस और क्राइम ब्रांच का खौफ साफ़ दिखाई दे रहा था।

वाराणसी पुलिस और क्राइम ब्रांच की लगातार अपराध और अपराधियों के ऊपर लगातार कार्रवाई से अपराधी डरे सहमे हैं और अब आत्मसमर्पण के रस्ते पर चल चुके हैं। इसी क्रम में बुधवार को 50 हज़ार के इनामी बदमाश चुबेपुर के अज़ीम अहमद के डी-9 गैंग के सक्रीय सदस्य ने कैंट पुलिस को चकमा देकर एक पुराने ह्त्या के मामले में ज़मानत तुड़वाकर अदालत में समर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण की अर्जी की भनक कैंट पुलिस को लगी थी पर झुन्ना ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। झुन्ना पंडित के ऊपर कैंट थाने में ह्त्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज है और उसके अपराधिक इतिहास को देखते हुए उसके ऊपर 25 हज़ार का इनाम भी रखा गया था। झुन्ना पंडित लूट और ह्त्या में कुख्यात है और उसके ऊपर जिले में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

अदालत ने झुन्ना को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस की सख्ती की वजह से अपराधी ज़मानत तुड़वाकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हमारा अभियान लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ ऐसे ही चलता रहेगा।