November 6, 2026

25 हजार ईनामिया गोवंश तस्कर को अदलहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

Spread the love

अदलहाट-मीरजापुर। अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा फरार चल रहे 25 हजार के ईनामिया पेशेवर गोवंश तस्कर गिरोह का सरगना (गैग लीडर) राजकिशोर पाण्डेय थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। राजकिशोर पाण्डेय पुत्र जामवंत पाण्डेय निवासी लोद्दीपुर थाना चैनपुर भभुआ, बिहार एक शातिर अभ्यस्त गोवंश तस्कर गिरोह का गैग लीडर है,इसके नेतृत्व में इसके गैग के सदस्यों थाना मड़िहान क्षेत्र के कमला यादव, थाना घोरावल सोनभद्र के हरिमंगल यादव व थाना अदलहाट क्षेत्र के गोविन्द कुमार कन्नौजिया द्वारा वध हेतु गोवंशों की तस्करी पुलिस से छुपते छुपाते की जाती रही है, इसी तस्करी के क्रम में उपरोक्त सरगना राजकिशोर पाण्डेय अपने गैग के सदस्यों के साथ भारी सख्या में (कुल 178 राशि) गोवंशों को वध हेतु ले जाते समय थाना चुनार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उक्त गोवंशो की बरामगदगी कर गोवध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया था। इनके इस गंभीर प्रकृति के अपराध के दृष्टिगत आरोप प्रमाणित होने पर उक्त गैग लीडर व उसके सदस्यों के विरुद्ध थाना चुनार पर गैगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया, गैगेस्टर की विवेचना प्रभारी निरीक्षक अदलहाट द्वारा की जा रही थी जिसमें गैग लीडर के अतिरिक्त तीनों सदस्य पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिये गये थे, परन्तु गोवध के मुकदमे मे जमानत पाने के पश्चात सरगना राजकिशोर फरार चल रहा था, और गैगेस्टर के मुकदमें में गिरफ्तारी नही हो पा रही थी, जिस कारण पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु रुपये 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था,उसी क्रम में बड़ी कार्यवाही करते प्रभारी निरीक्षक अदलहाट के नेतृत्व में उ0नि0 संतोष कुमार यादव,का0 रणजीत सिंह,का0 जयराम राय थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गैग लीडर अभियुक्त राजकिशोर पाण्डेय पुत्र जामवंत पाण्डेय निवासी लोद्दीपुर थाना चैनपुर भभुआ, बिहार को दिनांक 20 जून को उसके घर लोद्दीपुर थाना चैनपुर भभुआ, बिहार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया, जिसे आज मां0 न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।