August 19, 2026

25 को पीएम जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे शिलान्यास- अजय मिश्रा

Spread the love

*25 को पीएम जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे शिलान्यास*

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में नई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर में नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर जनसभा स्थल पर काले कपड़े, काली टोपी और यहां तक कि काला मास्क लगाए लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।