वाराणसी । युपी सरकार इन दिनो कानून व्यवस्था को लेकर काफी गम्भीर नजर आ रही है ।जिसका परिणाम भी देखा जा रहा है ।हाल ही में जहाँ जीएचवी गोलीकांड के बदमाशो को पुलिस ने जल्द ही अपने गिरफ्त में लिया तो वहीँ अब अन्य अपराधियों पर भी कार्रवाई शुरु हो गयी है । ताजा मामला 25 हजार इनामिया का है जिसे वाराणसी एसटीएफ ने मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया ।
दरअसल पुलिस उपाधिक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ वाराणसी ने 25 हजार इनामिया अनिल यादव उर्फ कल्लू की तलाश में लग गयी ।कल्लू वाराणसी में कई घटनाओ को अंजाम दे चुका है ।हाल ही में अगस्त महीने में लूट के इरादे से कल्लू ने लंका डाफी स्थित एक ट्रक ड्राईवर की हत्या कर दी थी और उससे 55 हजार रूपए की लूट की गयी थी । इसके अलावा 2014 में भी रवि साहनी को गोली मारी गयी ठो जिसमे कल्लू मुख्य भुमिका में रहा ।
एसटीएफ को सूचना मिली कि कल्लू उर्फ अनिल यादव 25 हजार इनामियां टकटकपुर गैस एजेन्सी के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए खडा है ।एसटीएफ ने विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक विपिन कुमार राय और अमित श्रीवास्तव व वाराणसी एसटीएफ टीम ने उसकी घेरेबंदी की । जब एसटीएफ ने घेरेबंदी करने के बाद उसे आत्मसमर्पण के लिए बोला तो उसने एसटीएफ के ऊपर गोलिया चलाना शुरु कर दिया ।लेकिन साहस का परिचय देते हुए उन्होने अनिल यादव उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया ।
वाराणसी में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच एसटीएफ के हाथ लगा अपराधी अनिल यादव बड़ी सफलता मानी जा रही है । एसटीएफ अब अनिल यादव के गैंग में शामिल अन्य अपराधियों के तलाश में लगी है ।




More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah