April 17, 2026

24 घण्टे के भीतर नाबालिक गुमशुदा लड़की को तेजतर्रार इंस्पेक्टर ने सकुशल किया बरामद-अजय मिश्रा

Spread the love

*लखनऊ*

*24 घण्टे के भीतर नाबालिक गुमशुदा लड़की को तेजतर्रार इंस्पेक्टर फरीद अहमद अलीगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद।*

श्री राम औद्योगिक अनाथालय से लापता नाबालिक को अलीगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल किया बरामद।

पूर्व में भी 2 बार अनाथालय से संवासियों के भागने की सूचना पर अलीगंज पुलिस ने किया था सकुशल बरामद।

अनाथालय की दीवार की ऊंचाई कम होने की वजह से आस पास पेड़ लगे होने के कारण संवासियों के भागने घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी है घटित।

पूर्व में भी अनाथालय की लापरवाहियों को लेकर डीसीपी शालिनी द्वारा अनाथालय के जिम्मेदारों को चेताया गया था।

इस बार अनाथालय के विरुद्ध भी कार्यवाही सम्भव।

डीसीपी नार्थ शालिनी के आदेश पर इंस्पेक्टर अलीगंज द्वारा गठित की गई टीम ने नाबालिक को 24 घण्टे के भीतर सकुशल किया बरामद।