कन्टेनर में लदी 239 पेटी हरियाणा ब्रांड शराब बरामद —
वाराणसी – रोहनिया पुलिस ने भारी मात्रा में शराब पकड़ा । बताया जाता है कि बीती रात में रोहनिया थाना प्रभारी पशू राम त्रिपाठी अपने हमराहियों संग गस्त कर रहे थे मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि कन्टेनर में लदी शराब मोहनसराय की तरफ आ रही है ।तब पुलिस सतर्क हुई तो देखा कि तेज रफ्तार कन्टेनर इलहाबाद की तरफ से तेज रफ्तार आ रही थी पुलिस द्वारा जब रोका गया तो नही रुकी भागने लगी उसी समय थानाप्रभारी ने अखरी चौकी प्रभारी संजय सिंह को फोन किया कि तेज रफ्तार कन्टेनर लठिया हाइवे की तरफ भाग रही है उसी समय पुलिस ने घेराबंदी कर कन्टेनर को लठिया चौराहे से पकड़ लिया जब चेक किया गया तो लाखों रुपये मूल्य के अग्रेजी शराब था ।239 पेटी । पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों बलराम शर्मा निवासी नई दिल्ली पंकज सिंह सोनी पत हरियाणा को पकड़ लिया गया । भारी मात्रा में अग्रेजी शराब बिहार को जा रहा था ।





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-