September 4, 2026

233 कछुओं के साथ 5 कछुवा तस्करों को आरपीएफ जवानों ने सियालदा एक्सप्रेस से किया गिरफ्तार…

Spread the love

वाराणसी। वाराणसी के आरपीएफ जवानों ने सियालदा एक्सप्रेस से ले जाये जा रहे 233 जिन्दा कछुओं के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। ये कछुए हावड़ा पश्चिम बंगाल ले जाये जा रहे थे। पकड़े गए तस्कर अमेठी के थाना निहालगढ़ के रहने वाले है।

वाराणसी कैंट जीआरपी उप निरीक्षक गिरजाशंकर यादव ने बताया कि आरपीएफ द्वारा वाराणसी कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ पोस्ट के उप निरीक्षक जीएन मिश्रा और कांस्टेबल सुनील प्रसाद की सुचना पर ट्रेन संख्या 13152 सियालदह एक्सप्रेस के कोच संख्या इस -8 से अवैध रूप से कछुआ तस्करी कर रहे 5 कछुआ तस्करों को 233 जिन्दा कछुओं के साथ सुबह तड़के ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक गिरजाशंकर यादव, कॉन्स्टेबल तारिक अनवर कॉन्स्टेबल राम सुबाष सोनकर थाना कॉन्स्टेबल कमलेश कुमार सिंह थाना जीआरपी कैण्ट और आरपीएएफ के कॉन्स्टेबल सुनील प्रसाद, जौनपुर आरपीएफ रंजीत कुमार श्रीवास्तव, कॉन्स्टेबल अरविन्द कुमार चौहान, कॉन्स्टेबल मोहम्द नौशाद, हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार यादव, कॉन्स्टेबल गुलशन कुमार, कॉन्स्टेबल भरत शामिल रहे।