*जौनपुर/सिकरारा*
थाना सिकरारा पुलिस द्वारा 20 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
श्री आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के दिशा-निर्देशन में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष सिकरारा श्री संजीव कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 रामशंकर पाण्डेय , का0 रविप्रकाश यादव, का0 नन्दकिशोर यादव , का शशी कुमार , का0 विकाश सिंह के साथ क्षेत्र मे भ्रमणशील रहकर, संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45 / 2019 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनिल यादव उर्फ वकील यादव पुत्र रामजियावन यादव निवासी ग्राम शेरवां थाना सिकरारा जनपद जौनपुर जो कि 20000 रुपये का पुरुस्कार घोषित अभियुक्त है । सिकरारा चौराहे पर कहीं जाने की फिराक मे खडा है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सिकरारा चौराहे पर पहुंचकर समय करीब 5.15 बजे पकड लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरूद्ध थाना हाजा मे निम्न अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त को न्यायालय / जेल भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.अनिल यादव उर्फ वकील यादव पुत्र रामजियावन यादव निवासी ग्राम शेरवां थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 97/18 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना सिकरारा
2.मु0अ0सं0 187/018 धारा /419/420/467/468/471 भादवि0 व 60/63 आबकारी अधि0 थाना सिकरारा
3. मु0अ0सं0 45/019 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सिकरारा

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-