क्राइम
UP: 20 साल की लड़की दिखाकर 45 वर्षीय महिला से करा रहे थे शादी‚ थाने पहुंचा दूल्हा
गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने उसकी शादी कराने के नाम पर उससे 35 हजार रूपए एडवांस लिए थे। उसे मंदिर में एक 20 वर्षीय लड़की दिखाई गई थी। लड़की से बातचीत के दौरान उसने शादी करने के लिए अपनी सहमति दे दी। इस दौरान उसने शगुन के तौर पर लड़की को एक हजार रूपए और मिठाई का डब्बा भी दिया था।
मां के साथ थाने पहुंचा दूल्हा
शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद से सामने आया है‚ जहां एक युवक को 20 वर्षीय लड़की दिखाकर‚ धौखे से 45 वर्षीय महिला के साथ शादी कराई जा रही थी। लड़के ने शादी का विरोध किया तो आरोपियों ने लड़के और उसकी मां पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। आरोपियों के चंगुल से छूटकर दोनों मां- बेटा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित शख्स का नाम शत्रुघ्न सिंह है। उसके अनुसार गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने उसकी शादी कराने के नाम पर उससे 35 हजार रूपए एडवांस लिए थे। उसे मंदिर में एक 20 वर्षीय लड़की दिखाई गई थी। लड़की से बातचीत के दौरान उसने शादी करने के लिए अपनी सहमति दे दी। इस दौरान उसने शगुन के तौर पर लड़की को एक हजार रूपए और मिठाई का डब्बा भी दिया था।
आरोप है कि जब वह शादी करने के लिए मंदिर पहुंचा तो उसके साथ धोखा किया गया। घूंघट की आड़ में आरोपियों ने लड़की की जगह एक 45 वर्षीय महिला के साथ शादी कराने की कोशिश की। जिस महिला के साथ शादी कराई जा रही थी उसके दो बच्चे भी हैं। ठगी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित की मां ने दुल्हन का घूंघट उठा कर उसका मुंह देखा तो वह हैरान रह गई। लड़की की जगह अधेड़ महिला के साथ बेटे की शादी की जा रही थी। मां ने तुरन्त बेटे को इस बारे में बताया।
यह भी पढ़ें- Shamli: शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग की दो महिला और एक पुरूष गिरफ्तार
सच्चाई जानने के बाद लड़के ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। पोल खुलती देख आरोपियों ने जबरन शादी करानी चाही। इसके लिए मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया गया। हालांकि किसी तरह से उनके चंगुल से बचकर दोनों मां- बेटा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इटावा के एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है आवश्यकता अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-