*प्रेस नोट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर दिनांक 09.12.2022*
*20 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब, 400 ग्राम यूरिया, 200 ग्राम नौसादर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में शराब व शराबियो पर अंकुश लगाने हेतु प्र0नि0 थाना खोराबार व उनकी टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम मठिया बुजुर्ग मे मुर्गी दाने के फैक्टरी के बगल मे एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण कर रहा है। इस सूचना पर उ0नि0 रामानुज सिंह यादव मय फोर्स के साथ मठिया बुजुर्ग फैक्टरी के पास शराब का निष्कर्षण कर व्यक्ति विश्वजीत कुमार S/O जोगिन्दर प्रताप निवासी मंडेरा बाजार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को 20 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब व प्लास्टिक के बल्टी मे लहन मिश्रण व यूरिया व नौसादर गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 790/2022 धारा धारा 60 आबकारी अधि0 व धारा 272 भादवि पंजीकृत किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-*
विश्वजीत कुमार S/O जोगिन्दर प्रताप निवासी मंडेरा बाजार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 790/2022 धारा धारा 60 आबकारी अधि0 व धारा 272 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
20 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब, 400 यूरिया व 200 नौसादर
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्म0 का नाम-*
1. उ0नि0 रामानुज सिंह यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. का0 मनीष राजभर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. का0 नितेश कुमार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
4. का0 कृष्ण कुमार दुबे थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-