2 युवतियों ने मनचले की जमकर की धुनाई, पुलिस ने किया बीच बचाव, अब सामने आई ये बात-
पहाड़ों की रानी मसूरी में दो युवतियों ने एक मनचले की बीच बाजार में जमकर पिटाई कर दी_
बताया जा रहा है कि अक्सर मनचला युवतियों पर अभद्र टिप्पणी कर उनके साथ बदतमीजी करने का प्रयास करता था. जिसको लेकर युवतियां लगातार विरोध भी कर रही थी. लेकिन शनिवार की देर शाम दोनों युवतियां मसूरी के घंटाघर चौक पर जा रही थी कि मनचले युवक ने एक बार फिर उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की|
क्या है मामला?
जिस पर युवती ने अपना आपा खो दिया और मनचले की बीच बाजार में जमकर धुनाई कर दी. वहीं मौजूद लोगों ने भी मनचले की जमकर पिटाई की. मनचले की हरकत को देखते हुए स्थानीय लोगों में भी गुस्सा व्याप्त हो गया. जिसके बाद लोगों ने भी मचलने की जमकर पिटाई की. वहीं पुलिस ने बड़ी मुश्किलों से मनचले को लोगों के बीच में से बचाया. जिसके बाद उसे मसूरी कोतवाली ले जाया गया. जहां पर नियमानुसार उसपर कार्रवाई की जा रही है|
क्या बोली पुलिस?
मसूरी पुलिस ने बताया कि मनचला गुरमुख का पुत्र संजू कुमार (26 साल) है. जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अंतर्गत चांदपुर थाना के नगला गांव का निवासी है. वह मसूरी में एक होटल में काम करता है. उन्होंने कहा कि लगातार मनचला, युवतियों पर अभद्र टिप्पणी कर उनके साथ अभद्रता करता था. जिस पर युवतियों ने परेशान होकर उसकी जमकर धुनाई कर दी. उन्होंने कहा कि मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उस मनचले पर पुलिस द्वारा नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है|

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-