वाराणसी। कोरोना योद्धाओं के अथक परिश्रम के कारण जिले से अच्छी खबर आई है। स्वास्थ्य टीम की लगातार कड़ी मेहनत के बाद 4 और मरीज ठीक हो गए हैं, जिन्हें जल्द ही अस्पताल से छोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी में कोरोना के कुल 30 ऐसे मरीज बच जाएंगे जिनका इलाज किया जा रहा है।
जिले के लिए अच्छी खबर सामने आई है, जहां कोरोना वायरस से संक्रमित 4 और मरीज ठीक हो गए हैं। इन सभी मरीजों को जल्द ही अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही बाकी बचे मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 1 व्यक्ति संजय नगर, 2 नगर निगम चौकी इलाके से और 1 सोनिया इलाके से कोरोना संक्रमित मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन सभी मरीजों को घर भेजा जा रहा है।
बात दें कि वाराणसी में कोरोनावायरस से संक्रमिक कुल संख्या 85 हो गई है। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना से संक्रमित 54 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 30 लोगों का अभी भी इलाज जारी है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ