*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना औराई जनपद भदोही*
*◆15-15 हजार रुपये पुरस्कार घोषित दो शातिर शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे*
*◆प्रभारी निरीक्षक औराई के नेतृत्व में गठित टीम को मिली सफलता*
*◆दिनांक- 06.10.2022 को क्राइम ब्रांच व थाना औराई पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारशुदा तस्करों के कब्जे से 675 पेटी अवैध शराब ट्रक सहित कुल कीमती करीब 52 लाख रुपये किया गया था बरामद*
दिनांक 06.10.2022 को क्राइम ब्रांच व थाना औराई की संयुक्त टीम द्वारा थाना औराई क्षेत्र के उगापुर नहर पुलिया के पास से आवश्यक अवरोध/बल प्रयोग कर 10 चक्का ट्रक में हरियाणा से बिहार तस्करी को ले जाए जा रहे 675 पेटी(6020 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब ट्रक सहित कीमती करीब 52 लाख रुपये बरामद किया गया था। उक्त अवैध शराब बरामदगी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो शराब तस्कर भागने में सफल रहे। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए दोनों शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा 15-15 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था।
वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना औराई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.12.2022 को पूर्व में अवैध शराब बरामदगी के संबंध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं-239/2022 धारा 60/ 63 आबकारी अधिनियम व धारा 419 420 467 468 471 भादवि से सम्बंधित प्रकाश में आए *15-15 हजार रुपये पुरस्कार घोषित* दोनों शातिर शराब तस्करों अमित कुमार शर्मा व सुमित कुमार शर्मा पुत्रगण महेश चंद शर्मा निवासीगण बड़रौनी थाना बिल्सी जनपद बदायूं को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*गिरफ्तारशुदा शराब तस्करों का नाम व पता*
1. अमित कुमार शर्मा पुत्र महेश चन्द्र शर्मा उम्र करीब 22 वर्ष नि0 बडरौनी थाना बिल्सी जनपद बदायू
2. सुमित कुमार शर्मा पुत्र महेश चन्द्र शर्मा उम्र करीब 25 वर्ष नि0 बडरौनी थाना बिल्सी जनपद बदायू
*गिरफ्तारी का दिनांक व समय व स्थान*
दिनांक 17.12.2022 समय 05.45 am बजे , गोपीगंज ज्ञानपुर मोड़
*पूर्व में बरामदगी*- अवैध शराब की कीमत लगभग- 45 लाख रुपये एवं बरामद ट्रक की कीमत लगभग- 07 लाख रुपये कुल 52 लाख रुपये
*आपराधिक इतिहास* –
1.मु0अ0सं0 239/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 थाना औराई जनपद भदोही
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. श्री गगनराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक औराई
1. उ0नि0 सुरेश सिंह यादव ,
3.का. मनोज कुमार
4.कां0 अनुज कुमार
5. कां0 पुष्पेन्द्र अहिरवार

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-