अपने 15वें बनारस दौरे पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की जनता को 24 सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। रिंग रोड, रामनगर, मल्टीमॉडल टर्मिनल, बाबतपुर फोरलेन, दीनापुर एसटीपी, सीवरेज पंपिंग स्टेशन सहित कई योजनाओं का शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे।
*रिंग रोड-* 16 किलोमीटर लंबी रिंग रोड गाजीपुर के सदहा से आजमगढ़ के मुख्य मार्ग को क्रॉस करते हुए जौनपुर के हरहुआ तक बनी है। इस परियोजना की कीमत तकरीबन 261 करोड रुपए है इससे कैंट पर लगने वाले जाम में काफी राहत मिलेगी और जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से दूसरे दिलों में जाने वाली गाड़ियां सीधे निकल पाएंगी।
*बाबतपुर फोरलेन-* करीबन 17 किलोमीटर लंबे बाबतपुर फोरलेन से एयरपोर्ट से शहर आने वाले लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा इस फोरलेन पर एक फ्लाईओवर भी बना है, आने वाले दिनों में जब फुलवरिया फोरलाइन का काम भी पूरा हो जाएगा तो बाबतपुर से बीएचयू जाने के लिए रास्ता आसान रहेगा।
*रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल -* हल्दिया से बनारस तक आईडब्लूटी मल्टीमॉडल टर्मिनल रामनगर की लागत तकरीबन 206 करोड़ रुपए है इसके माध्यम से हल्दिया तक जाने वाले मार्ग में जगह जगह सामान उतारने के लिए सेंटर बनाए जाएंगे पूर्वांचल में काशी मुख्य सेंटर होगा जहां से माल चढ़ाया और उतारा जाएगा। इसके अलावा रामनगर पर हेलीपोर्ट निर्माण का शिलान्यास भी होगा इसके माध्यम से पर्यटक घाटो व शहर का हेलीकॉप्टर से भ्रमण कर सकेंगे।



More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah