November 1, 2026

144 पव्वे अवैध अंग्रेज़ी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*चमोली पुलिस*

 

*144 पव्वे अवैध अंग्रेज़ी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।*

 

श्रीमान् *पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली श्रीमती श्वेता चौबे महोदया* के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी चमोली महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ द्वारा थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत *अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध* प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित कर टीम बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया ।

 

इसी क्रम में *कोतवाली जोशीमठ* पुलिस द्वारा दौराने गस्त दिनांक 14/01/2022 को नृसिंह मंदिर रोड नगर पालिका पार्किंग जोशीमठ के पास से 01 व्यक्ति को *144 पव्वे MCDOWELLS NO 1* अवैध अंग्रेज़ी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

*बरामदगी विवरण*

 

*अभियुक्त -* महेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र श्री गुमान सिंह बिष्ट निवासी ग्राम देवर खडोरा थाना व जिला चमोली उम्र- 41 वर्ष।

 

*बरामद माल-* 144 पव्वे MCDOWELLS NO 1 अवैध अंग्रेज़ी शराब

 

 

 

*पुलिस टीम*

1 उ0 नि0 विनोद रावत

2- कां0 49 ना0पु0 भूपेंद्र

3-का0 264 ना0पु0 दीपक भंडारी