134 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण: जनपद बलरामपुर
आज दिनांक 19 अगस्त, 2020 को जनपद बलरामपुर में पुलिस विभाग में कुल 134 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया। स्थानांतरण सूची में
2 निरीक्षक
16 उप निरीक्षक
33 मुख्य आरक्षी
79 आरक्षी
और 4 आरक्षी चालक
सम्मिलित हैं।
इनमें से 63 पुलिसकर्मियों की एक ही थाने या एक ही क्षेत्राधिकारी कार्यालय में कार्य करते हुए 1 अगस्त, 2020 को 3 वर्ष से अधिक समय हो गया था। अतः DGP कार्यालय के निर्देशों के अनुरूप उनको स्थानांतरित कर दिया गया।
अधिकांश पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से स्थानांतरण के लिए तैनाती स्वप्रमाणपत्र के माध्यम से आवेदन किया था।
कुछ पुलिसकर्मियों को उनकी कार्यप्रणाली के कारण स्थानांतरित किया गया।
लगभग सभी पुलिसकर्मियों से तैनाती स्वप्रमाणपत्र भरवाकर उनके द्वारा दी गयी वरीयताओं और इच्छित स्थान पर रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए ये स्थानांतरण किये गए हैं।
पुलिस मीडिया सेल
जनपद बलरामपुर




More Stories
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
वाराणसी में चला तबादला एक्सप्रेस:तीन उपनिरीक्षको का हुआ स्थान्तरण-
इनकम टैक्स के इन 9 अफसरों के हुए तबादले-