April 21, 2026

12-17 वर्ष के बच्चों के लिए Covovax के इमरजेंसी इस्तेमाल की सिफारिश-

Spread the love

12-17 वर्ष के बच्चों के लिए Covovax के इमरजेंसी इस्तेमाल की सिफारिश

 

नई दिल्ली. केंद्रीय दवा प्राधिकरण के एक विशेषज्ञ पैनल ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स को 12 से 17 वर्ष के किशोरों के लिए आपातकालीन उपयोग को मंजूरी देने की सिफारिश की है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 28 दिसंबर को वयस्कों में आपातकालीन स्थिति में नियंत्रित उपयोग के लिए कोवोवैक्स (Covovax) को मंजूरी दी थी.सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 21 फरवरी को DCGI को एक आवेदन भेजा था. जिसमें 12 से 17 साल के आयु वर्ग के लिए कोवोवैक्स के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी गई थी.

 

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को एसआईआई के आवेदन पर विचार किया और कोवोवैक्स के आपात उपयोग को मंजूरी देने की सिफारिश की. सूत्रों ने बताया कि इस सिफारिश को मंजूरी के लिए DCGI के पास भेजा जाएगा. कोवोवैक्स के आपात उपयोग के लिए मंजूरी के आवेदन में कंपनी ने कहा है कि 12 से 17 वर्ष की आयु के लगभग 2,700 बच्चों पर दो अध्ययनों के डेटा से पता चलता है कि कोवोवैक्स बच्चों के इस आयु वर्ग में अत्यधिक प्रभावी, प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने वाली और सुरक्षित है.

 

 

गौरतलब है कि Covovax को Novavax से टेक्नोलॉजी के हासिल करके बनाया गया है. इसे यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी से अनुमोदन हासिल है. फिलहाल भारत में 15-18 साल के किशोरों का टीकाकरण करने के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) का उपयोग किया जा रहा है.