March 8, 2026

12 घंटे में एक ही गांव के 4 लोगों की मौत- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

फतेहपुर ब्रेकिंग न्यूज़

 

12 घंटे में एक ही गांव के 4 लोगों की मौत

 

फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के जहांगीरनगर गहुरा ग्राम सभा में 12 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई है जानकारी के अनुसार एक ही गांव में 4 लोगों की मौत से लोग सहम से गए हैं इन दिनों एक तरफ जहां कोविड-19 कोरोना वायरस का आतंक मचा हुआ है वही वायरल फीवर का भी कहर चल रहा है लोगों ने बताया कि 12 घंटे के अंदर 4 लोगों की मौत हो चुकी है लोगों को कहना है कि एक व्यक्ति को बुखार आया और 2 घंटे बाद मृत्यु हो गई इसी तरह चारों लोगों की मौत का कारण बुखार ही है पूरा गांव डरा हुआ है लोग घर से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं

क्योंकि जहांगीरनगर गहुरा में 60% लोग बुखार से पीड़ित हैं इसी तरह खखरेरू कस्बे में 1 हफ्ते के अंदर 12 लोगों की मौत बुखार से हुई है