वाराणसी/दिनांक 01 जुलाई, 2020(सू0वि0)
*100 करोड़ रुपए से सारनाथ क्षेत्र के पर्यटन विकास हेतु कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ किया मंथन बैठक*
*विश्व बैंक सहायतित “प्रो टूअर डेवलपमेंट” योजना में होगा सारनाथ का पर्यटन विकास*
*सारनाथ में बसों व हल्के वाहनों की पार्किंग हेतु जमीन की तलाश के लिए एसडीएम, विकास प्राधिकरण, पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारी एक सप्ताह में सारनाथ क्षेत्र में निरीक्षण कर जमीन के प्रस्ताव तैयार करें*
*सारनाथ परिक्षेत्र में प्रोमिनाड/पाथवे के निर्माण म्यूजियम, सारनाथ चौराहा, रेलवे स्टेशन, सुहेलदेव तिराहा क्षेत्र में होंगे*
*सारनाथ में स्थित सभी अंतरराष्ट्रीय बौद्ध स्थलों/ मंदिरों की मुख्य मार्ग से अच्छी कनेक्टिविटी विकसित करने पर चर्चा हुई*
*म्यूजियम तिराहे व सारनाथ चौराहे पर ऑटोमेटिक वोलडीश के साथ-साथ स्ट्रीट पेडेस्ट्रियन के निर्माण पर बल दिया गया*
*संपूर्ण सारनाथ परिक्षेत्र में पर्यटको की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए लगेगी सीसीटीवी कैमरा, वाईफाई व एलईडी स्क्रीन निर्माण होगा*
*पर्यटको हेतु विजिटर सेंटर विकसित होगा*
*सारनाथ के समीप टीएफसी में स्किल डेवलपमेंट सेंटर सारनाथ के कारीगरों के लिए विकसित होगा*
*सारनाथ क्षेत्र में एक आध्यात्मिक पुस्तकालय की भी स्थापना होगी*
*दिव्यांग जनों को गोल्फ कोर्ट प्रदान कर पर्यटन क्षेत्र से जोड़ा जाएगा*
कमिश्नर दीपक अग्रवाल बुधवार को अपने मंडलीय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सारनाथ परिक्षेत्र में विश्व बैंक सहायतीत “प्रो टूअर डेवलपमेंट” योजना अंतर्गत 100 करोड़ की भारी-भरकम धनराशि से किए जाने वाले पर्यटन विकास से संबंधित कराए जाने वाले समस्त कार्यों समाहित करते हुए पावर प्रेजेंटेशन तैयार कराएं। एक प्रारंभिक कार्य योजना विवरण बनाई जाए। पर्यटन विकास के दौरान कौन काम पहले किया जा सकता है उन्हें इंगित किया जाए। उन्होंने 08-10 दिन में प्लानिंग कर कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। ताकि उस पर अग्रिम कार्यवाही शुरू हो सके। सारनाथ को जोड़ने वाले मार्ग पर थीमेटिक गेट बनवाने पर भी चर्चा हुई।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण राहुल पांडेय, नगर आयुक्त गौरंग राठी, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा, पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ