August 15, 2026

10 वर्षीय बालिका के नराधम आरोपी को गिरफ्तार कर की सजा की मांग- विजय परमार

Spread the love

*10 वर्षीय बालिका के नराधम आरोपी को गिरफ्तार कर की सजा की मांग*

क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो वेस्ट झोंन अध्यक्ष विजय परमार एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनीषा राखेचा के नेतृत्व ने पाली जिले के तख्तगढ़ थानान्तर्गत पिचावा गांव में एक दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की घटना पर CIB कार्यकर्ताओ ने भारी आक्रोश जताया है। इस घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो प्रदेशध्यक्ष मनीषा राखेचा के नेतृत्व में पाली पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत व अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रभानसिंह भाटी से सम्पर्क कर दोषी व्यक्ति को गिरफ़्तार कर ही उसको अविलंब गिरफ्तार करने की पुरजोर मांग की हैं। एवं कड़ी से कड़ी सजा मिले एवं बच्ची एवं उसके परिवार को न्याय मिले ताकि ऐसी घटना की पूर्णावर्ती नही हो इसमे ममता बोहरा,लक्ष्मी बंजारा,

सिंधु कंवर,राजकंवर चौहान, शगुफ्ता बानो व भंवरी देवी सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।