प्रयागराज-10 दिसंबर से होगा उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस 2016 का साक्षात्कार
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस 2016 का साक्षात्कार 10 दिसंबर से होगा। मुख्य परीक्षा में सफल 1993 अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे । उल्लेखनीय है कि यूपीपीएससी) ने बीते शुक्रवार को पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 2016 का परिणाम घोषित किया था। इसमें 1993 सफल अभ्यर्थी 633 पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार देने वाले हैं। इस रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों को दो साल तक इंतजार करना पड़ा। अब साक्षात्कार की तारीख घोषित कर दी गई है। ध्यान रहे कि जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी-दो (ग्रेड-प्रथम) के पद की संगत सेवा नियमावली में साक्षात्कार का प्रावधान नहीं हैं।
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य/विशेष) चयन (मुख्य) परीक्षा यानी पीसीएस मेंस 2016 यूपीपीएससी ने 20 सितंबर से आठ अक्टूबर 2016 तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई थी। इसमें 12901 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें यूपीपीएससी ने 1993 को साक्षात्कार के लिए सफल हैं। इसमें एसडीएम के 53 और डिप्टी एसपी के 52 समेत कुल 633 पदों पर चयन होना है।



More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah