09 दिवसीय विराट किसान मेला का आठवां दिवस
जनपद प्रयागराज माघ मेला 2021 के साथ कृषि विभाग द्वारा 09 दिवसीय विराट किसान मेला दिनांक 30.01.2021 से 07.02.2021 तक की अवधि में किया जा रहा है। मेले के आठवें दिवस में दिनांक 06.02.2021 को मुख्य अतिथि डाॅ0 ए0पी0 श्रीवास्तव, कृषि निदेशक जी, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विराट किसान मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि यंत्रों एवं फार्म मशीनरी सहित लगभग 80 विभागों/संस्थाओं द्वारा अपना स्टाल लगाया गया है, इन स्टालो का अवलोकन किया गया। कृषि निदेशक जी ने अपने उद्बोधन में कृषकों को उत्पादन से वितरण तक आत्म निर्भर बनने में एफ0पी0ओ0 की भूमिका पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि अब आप अपने उत्पाद पूरे देश में ब्रांण्डिग करते हुए बेच सकते हैं। अब आपको कहीं भी अतिरिक्त अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है, उन्होंने सोलर पम्पों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब भारत में ही हैदराबाद में सोलर पैनल बनाने का प्लान्ट लग गया है, जिससे देश आत्म निर्भर हुआ है। उत्तर प्रदेश को इस वर्ष 8000 सोलर पम्प का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जो लगने की प्रक्रिया में है तथा 15000 सोलर पम्प अगले वित्तीय वर्ष के लिये स्वीकृत हुए हैं। महिला सशक्तीकरण के तहत महिला कृषकों हेतु कुल बजट का 30 प्रतिशत आरक्षित किया गया है।
मेले में आये हुए कृषकों एवं वैज्ञानिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों का स्वागत श्री विनोद कुमार, उप कृषि निदेशक प्रयागराज द्वारा किया गया तथा कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया गया कि प्रयागराज में अब तक 32 एफ0पी0ओ0 कार्यरत हैं। कृषि यंत्रों से संबंधित योजनाओं का लाभ कृषक स्वयं कृषि विभाग के पोर्टल ूूूण्ंहतपबनसजनतमण्बवउ से कृषि यंत्र हेतु टोकन निकाल कर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक, प्रयागराज ने सभी कृषि यंत्रों पर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान दे रही है लघु एवं सूक्षम कृषकों को उनके द्वारा क्रय मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान और सामान्य कृषकों को क्रय मूल्य का 40 प्रतिशत पर अनुदान देय है। फार्म मशीनरी बैंक पर 80 प्रतिशत अनुदान देने की व्यवस्था है।
डाॅ0 शिषिर कुमार, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र नैनी, प्रयागराज द्वारा गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद प्राप्त करने के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। अगर गुणवत्तापूर्ण फसल दलहन, तिलहन, का उत्पाद ले रहे हैं, तो यह पोषक तत्वों पर निर्भर करता है। संतुलित पोषक तत्व की शस्य क्रिया सही होगी तो उसका अच्छा उत्पाद मिलेगा उचित मूल्य मिलेगा।
श्री जे0पी0 श्रीवास्तव पूर्व प्रोफेसर, कुलभाष्कर आश्रम डिग्री कालेज, प्रयागराज द्वारा उद्यम एवं कृषि सूचनातंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज कृषक सभी सूचनाएं सरकारी वेबसाइटों, एपस एवं एन0आई0सी0 से ले सकते हैं। सरकार पारदर्शी सूचनाओं का संकलित प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है।
डाॅ0 विश्वरूप श्रीवास्तव, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, प्रयागराज पर विस्तृत चर्चा की गयी। उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2017 से सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं स्वरोजगार योजना चला रही है, जिसके अन्तर्गत सर्व प्रथम कुटीर उद्योग के लिये जनपद में ऐसे किसानों का चयन करते हैं जिनकी योग्यता हाईस्कूल हो तथा उम्र कम से कम 20 वर्ष से ऊपर हो। ऐसे कृषकों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण देकर उनका चयन करके हम कुटीर उद्योग लगवाते हैंै। जनपद स्तर पर भी प्रशिक्षण देकर कृषक को स्वयं 02 लाख के उद्योग लगाने पर 50 प्रतिशत का अनुदान सरकार देती है। 03 वर्ष उद्योग चलाने पर सरकार द्वारा 5 लाख का लोन खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग डी0बी0टी0 के माध्यम भेजा जाता है। प्रत्येक न्याय पंचायत को एक कुटीर उद्योग का लक्ष्य दिया गया है, जिसके उत्पाद को मार्केट में बेचने हेतु लाईसेंस दिया जायेगा।
डाॅ0 अजय कुमार सिहं, हेड, कृषि विज्ञान केन्द्र, कौशाम्बी द्वारा बीज उत्पादन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि बीज उत्पादन करते समय यह ध्यान देना चाहिए कि बीज उत्पादक प्लांट से अन्य प्रजातियां के मध्य आइसोलेशन दूरी रखना अनिवार्य है।
विराट किसान मेला में, डाॅ0 आर0के0 मौर्य, संयुक्त कृषि निदेशक, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज, श्री के0के0 राय, उप निदेशक (भू0सं0) प्रयागराज मण्डल, श्री विजय सिंह, पूर्व उप कृषि निदेशक, प्रयागराज, डा0 अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, प्रयागराज, श्री इन्दिराकान्त पाण्डेय, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, डा0 मदनसेन कृषि वैज्ञानिक, डाॅ0 निमिशा नटराजन, कृषि वैज्ञानिक, डाॅ0 अजय कुमार, कृषि वैज्ञानिक, जी0पी0एम0 सिंह0 कृषि विज्ञान केन्द्र नैनी कृषि वैज्ञानिक आदि उपस्थित थे।
विराट किसान मेला में कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य सभी सहयोगी विभागों के मण्डल/जनपद स्तरीय अधिकारी तथा दूर दराज के क्षेत्रों से आये किसानों को जिला कृषि अधिकारी, प्रयागराज डाॅ0 अश्वनी कुमार सिंह द्वारा आभार प्रकट करते हुये आठवें दिवस का समापन किया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-