April 26, 2026

*02 घण्टे के अन्दर ही नबालिग बालिक से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

Spread the love

*संक्षिप्त विवरण* — आवेदक बृजेन्द्र द्विवेदी पुत्र स्व0 जवाहर लाल द्विवेदी निवासी झरनाटोला (निकट सेन्ट स्टीफेन, स्कूल ) थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर द्वारा दिनांक 15.03.2022 को अपनी पुत्री सरसिका उम्र 17 वर्ष से आलोक सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह व आलोक का भाई रौशन निवासीगण झरनाटोला थाना शाहपुर गोरखपुर दिनांक 03.03.2022 को कोचिंग से घर आते समय रास्ते में रोक कर परेशान करना तथा मोबाइल फोन से 1090 पर कॉल करने का प्रयास करने पर मोबाइल फोन तोड़ देना तथा इज्जत आबरू खराब कर देने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 114/22 धारा 354,427,506 भादवि व 9/10 पास्को एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त की तलाश हेतु मैं उ0नि0 नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव व मय हमराही का0 मनीष यादव क्षेत्र में मामूर थे तभी मुखबीर खास द्वारा सूचना दिया गया कि साहब आपके मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त आलोक कुमार सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह निवासी झरना टोला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर छावनी क्रांसिग के पास खड़ा है इस सूचना पर मैं उ0नि0 व मय हमराही छावनी क्रांसिग के पास पहुंचे । जहां पर पहले से खड़े अभियुक्त को मेरे व हमराही द्वारा हिकमत अमली से घेर घार कर समय करीब 16.15 बजे छावनी क्रांसिग के पास से कारण गिरफ्तारी बताते हुए पकड लिया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
आलोक कुमार सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह निवासी ग्राम टीकमपार पोस्ट बहार बुजुर्ग थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर हाल मु0 म0नं0 48 उचवा झरना टोला कुडाघाट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष ।

*पंजीकृत मुकदमा*
मु0अ0सं0 114/2022 धारा 354,427,506 भादवि व 9/10 पास्को एक्ट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

*गिरफ्तारी का दिनांक,समय व स्थान-*
दिनांक 15.03.2021 समय 16.15, स्थान-छावनी क्रांसिग के पास थाना शाहपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1- उ0नि0 नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव चौकी प्रभारी झरना टोला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
2- आरक्षी मनीष यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।