वाराणसी। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही पुलिस पराधियों और अपराध की रोकथाम में लग गई है। रोहनिया पुलिस ने बीती रात एक व्यक्ति को ₹ 2,39,700 के साथ हिरासत में लिया।
पकडे गए व्यक्ति से पैसे के बाबत जानकारी मांगी गई तो वह इस संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने पैसे को जब्त करते हुए पकड़े गए व्यक्ति का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
इंस्पेक्टर रोहनिया परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस टीम ने अजित कुमार निवासी ग्राम रमना (चौबेपुर) को दो लाख उनतालीस हजार सात सौ रूपये के साथ पकड़ा।
अजीत से जब रूपये के संबंध में कागजात मांगे गए तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। इसपर पैसे को सीज करते हुए उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।





More Stories
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी-
बिना OBC आरक्षण के होंगे UP निकाय चुनाव-
8 सवालों से समझें पूरे गुजरात चुनाव का गणित-