वाराणसी: हो जाएं सावधान ! ‘नए साल, चुनावी माहौल’ में आबकारी विभाग अलर्ट, UP के आबकारी आयुक्त ने विभाग को दिया Task
वाराणसी। नये साल, चुनावी महौल को देखते हुए उत्तर प्रदेश आबकारी आयुक्त ने विभाग को सर्कुलर जारी कर सख्त आदेश दिया है कि अवैध मादक पदार्थ तस्कर व इस काम में लगे लोगों के खिलाफ अभियान चला कर प्रभावी कार्रवाई करें। वहीं शराब तैयार कर बेचने वाले माफियाओं को भी चिन्हित किया जाए।
आबकारी अायुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश धीरज शाहु ने नये साल के साथ ही चुनावी माहौल को देखते हुए अपने अधिनिष्ठ कर्मचारियों को मादक पदार्थ तस्करव कार्य में लगे हुए लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इस अभियान से जहां सरकारी राजस्व में वृद्धि होगी वहीं उत्तर प्रदेश के समस्त जोन स्तर, प्रभार स्तर व उप आबकारी आयुक्त स्तर के अधिकारी परवर्तन अभियान के संचालन के लिए उत्तरदाई होंगे।
अभियान के तहत देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर रैडम आधार पर जांच की जायेगी। आबकारी आयुक्त ने बताया कि अनुज्ञापियों के द्वारा दुकान पर अवैध तरीके से बनी शराब की बिक्री किए जाने की भी जानकारी मिली है। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्य राज मार्गों पर स्थित ढ़ाबा एवं संदिग्ध स्थानों पर स्प्रिट और मिथाइल एल्कोहल के टैंकर प्राय रुकते हैं। ऐसे स्थानों को चिन्हित कर अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol