*होमगार्ड्स जवानों द्वारा अवैध वसूली शिकायत की पुष्टि होने पर होगी कड़ी कार्रवाई*
*जिला कमाण्डेन्ट अपने-अपने जनपद में चौराहों पर तैनात होमगार्ड्स जवानों की ड्यूटी का नियमित निरीक्षण करें-धर्मवीर प्रजापति*
उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्डों द्वारा चौराहों पर रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की घटना का गम्भीरता पूर्वक संज्ञान लिया एवं कहा कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत की पुष्टि होने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी जवान द्वारा अवैध वसूली जैसी शिकायत किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि होमगार्ड्स के जवान पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी करें।
धर्मवीर प्रजापति विधानसभा सचिवालय के नवीन भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग की 100 दिन, 6 माह, एक साल की कार्ययोजना के संबंध में बैठक कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला कमाण्डेन्ट अपने-अपने जनपद में नियमित निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान चौराहों इत्यादि पर तैनात होमगार्ड्स जवानों द्वारा की जा रही ड्यूटी के संबंध में परीक्षण करें।
धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग एवं जवानों को सक्षम, सामर्थ्य एवं सुविधाओं से और अधिक सम्पन्न बनाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि जवानों को आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न बनाने एवं तकनीकि से जोड़ने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी।
बैठक में प्रमुख सचिव पी0आर0डी0 श्रीमती डिम्पल वर्मा,डी0जी0 होमगार्ड्स विजय कुमार, डी0आई0जी0 होमगार्ड्स विवेक सिंह,रणजीत सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-