*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के भ्रमण के दौरान, हे0का0 चालक मनोज ने सतर्कता और सूझ-बूझ से, रास्ते में पब्लिक कार में लगी आग को तत्काल बूझा कर,जान-माल की हानि होने से बचाया*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण के दौरान रास्ते में बशारतपुर विष्णु मंदिर के पास पब्लिक वाहन इण्डिगो कार में लगी थी इस घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर की नजर आग लगी वाहन पर पडी तो सरकारी वाहन को रोका गया । वाहन इण्डिगो कार में लगी आग को बुझाने हेतु सरकारी वाहन चालक हे0का0 मनोज द्वारा तत्काल सरकारी वाहन से अग्निशामक उपकरण निकालकर अपनी सूझ-बूझ व तत्परता से साहस पूर्वक पब्लिक कार में लगी आग पर काबू पाया गया तथा जान माल की हानि होने से बचाया गया। *इस साहसिक/सराहनीय कार्य को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपने सरकारी वाहन चालक हे0 का0 मनोज की प्रोत्साहन करते हुए, उत्साहवर्धन हेतु 500 रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।*

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-