June 12, 2026

हेल्थ एटीएम मशीन के जरिये जाँच होगी आसान, एक घंटे में मिल सकेगी रिपोर्ट –

Spread the love

हेल्थ एटीएम मशीन के जरिये जाँच होगी आसान, एक घंटे में मिल सकेगी रिपोर्ट

बीमारी की पहचान के बाद विशेषज्ञों के द्वारा ऑनलाइन परामर्श एवं स्वास्थ्य सुविधा

 

प्रयागराज 2 नवम्बर 2022 : जिले में जल्द ही मरीजों को ऑटोमैटिक हेल्थ एटीएम मशीन से जांच की सुविधा मिलेगी। जनपद के चिन्हित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पीएचसी में हेल्थ एटीएम मशीन लगेगी| मशीन से महज कुछ ही मिनट में कई किस्म की जांच के बाद तुरंत रिपोर्ट मिल जाएगी।

 

अभी मरीजों की सरकारी अस्पताल की लैब या प्राइवेट पैथालॉजी में जांच हो रही हैं। जांच में वक्त लगता है और प्राइवेट पैथालॉजी में मरीजों को इसके लिए अच्छी खासी रकम अदा करना पड़ता है, लेकिन जल्द ही जनपद के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हेल्थ एटीएम मशीन से जांच की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। इससे मरीजों के समय और धन की बचत होगी।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नानक सरन ने बताया कि दो हेल्थ एटीएम डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक हेल्थ एटीएम रेड क्रॉस सोसाइटी ने दिया है। अभी जनपद में तीन हेल्थ एटीएम लगेंगे। पांच हेल्थ एटीएम मशीन प्रयागराज स्मार्ट सिटी की ओर से शहर में प्रस्तावित हैं। रेलवे स्टे