ब्यूरो रिपोर्ट। यूपी के कन्नौज में तेज रफ्तार बस ने खड़ी कार जोरदार टक्कर मार दी। बस की स्पीड इतनी तेज़ थी की टक्कर के बाद बस गढ्ढे में पलट गयी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी और 40 से ज्यादा लोग घायल बताये जारहे हैं।
बता दें कि ये बस बिहार से दिल्ली जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस तेज़ रफ्फ्तार से आयी और खड़ी कार में टक्कर मार दी। जिन पांच लोगों की मौत हुई है उसमे बस चालक भी है। घायलों को सैफई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सौरिख थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे के पास का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवासी कामगार उस बस से वापस दिल्ली लौट रहे थे। इस बीच एक्सप्रेस वे पर पहले से ही किनारे एसयूवी खड़ी थी वहीं पीछे से आ रही निजी बस आगे खड़ी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और कार दोनों ही एक्सप्रेस वे से करीब बीस फीट नीचे जा गिरे। जिसस्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं और राहत बचाव कार्य तेज़ी से जारी है वहीं मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-