लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान
हाथरस की घटना के बाद मुझे ऐसा लग रहा था
कि शायद यूपी सरकार कुछ हरकत में आएगी
यूपी के मनचले लोग जो बहन-बेटियों का उत्पीड़न कर रहे हैं
उन पर अंकुश लगाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ
आज सुबह मैंने बलरामपुर की एक घटना न्यूज़ में देखी जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया
उत्तर प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि गुंडों,
बदमाशों, माफियाओं, बलात्कारियों एवं अन्य अराजक तत्वों का राज चल रहा है
यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है
खासकर इस सरकार में यहां की बहन-बेटियां बिलकुल सुरक्षित नहीं है
आदित्यनाथ योगी को मैं बताना चाहती हूं कि आपने एक महिला के पेट से जन्म लिया है
आपको दूसरों की बहन-बेटी को अपनी बहन-बेटी समझना चाहिए।
यदि आप उनकी हिफाज़त नहीं कर सकते तो बेहतर यही है
कि आपको खुद ही पीछे हट जाना चाहिए। खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए
मुझे 99 नहीं 100% भरोसा हो गया है कि वर्तमान में यूपी के CM, सरकार चलाने में सक्षम नहीं है।
बेहतर यही है कि आप या तो नेतृत्व परिवर्तन करें और यदि आप नहीं कर पा रहे हैं
तो यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाएं। कम से कम उत्तर प्रदेश की जनता के ऊपर रहम करें। यही मेरी अपील है

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-