May 6, 2026

हाइकोर्ट ने 2 ड्रग इंस्पेक्टर,5 पुलिस कर्मियों समेत 7 पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश – अजय मिश्रा

Spread the love

उन्नाव

 

हाइकोर्ट ने 2 ड्रग इंस्पेक्टर,5 पुलिस कर्मियों समेत 7 पर FIR दर्ज करने के दिए आदेश

 

उन्नाव व सीतापुर के ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस कर्मियों के साथ 28 अगस्त को नकली दवा बनाये जाने की सूचना पर की थी छापेमारी

 

छापेमारी में भारी मात्रा में दवाईयों की शीशी व एक कंपनी के रैपर हुए थे जब्त

 

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा था जेल

 

आरोपियों के वकील ने हाइकोर्ट में बेल अर्जी डालने के साथ ही दवाइयों को नकली न होने का किया चैलेंज

 

कोर्ट ने सुनवाई को ऐक्सेप्ट करते हुए लैब की दवाइयों की सैम्पल रिपोर्ट की तलब

 

फॉरेंसिक लैब की सैम्पल रिपोर्ट में दवाईयां सही पाई गई

 

उन्नाव ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार ‘संतोषी’ व सीतापुर के ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश

 

छापेमारी टीम में शामिल गंगाघाट कोतवाली के एसआई रोहित पांडेय,एसआई अबू मोहम्मद कासिम के अलावा 3 कॉन्स्टेबल के खिलाफ भी दिए FIR के आदेश

 

हाइकोर्ट के आदेश से जिम्मेदारों में मचा हड़कंप

 

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शक्ति नगर का मामला