हवाई फायरिंग कर दबंगों ने ईंट निर्माता को पीटा
बड़ागॉव वाराणसी २० अक्टुबर — बड़ागॉव थानाक्षेत्र के चंगवार बाजार में कतिपय दबंग ने हवाई फायरिंग करते हुये सिमेंटेड ईंट के निर्माता प्रमोद पांडेय को मारपीट कर घायल कर दिया । सुचना पर पहुची पुलिस मौके से एक गोली का खोखा बरामद करते हुये घायल सहित एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है ।
कल रात दस बजे ईंट निर्माता प्रमोद पांडेय मुर्ति विसर्जन कराने के बाद चंगवार बाजार में स्थित अपने ईंट बनाने की फैक्ट्री के बाहर दरवाजे पर बैठे थे इतने में क्षेत्र के एक चर्चित दबंग व्यक्ति अपने कई साथियों के साथ मिलकर ईंट निर्माता को गाली गलौज देने लगा जिसका विरोध करने पर दबंग ने पहले पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग दहशत फैलाते हुये ईंट निर्माता को लात ,घुंसे से पीटने लगा किसी तरह जान बचाकर ईंट निर्माता फैक्टरी के अंदर जाकर छुप गया उसे न पाकर दबंग दरवाजा और चारदीवारी तोड़ने लगे इतने में किसी ने पुलिस को सुचना दे दिया । सुचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही दबंग वहां से भाग निकले । ईंट निर्माता का कहना है की पुरानी रंजिश को लेकर दहशत फैलाने के लिये दबंग ने घटना को अंजाम दिया है ।
रिपोर्टर कृष्णमोहन उर्फ बग्गा

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-