May 6, 2026

हल्दिया के इंडियन ऑयल रिफाइनरी में जोरदार धमाका, 3 की मौत, 44 से ज्यादा घायल-

Spread the love

*हल्दिया के इंडियन ऑयल रिफाइनरी में जोरदार धमाका, 3 की मौत, 44 से ज्यादा घायल*

 

West Bengal : पश्चिम बंगाल के हल्दिया में स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी में एक बड़ा ब्लास्ट हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गये। घायलों को कोलकाता शिफ्ट किया गया है। ब्लास्ट के बाद रिफाइनरी में भीषण आग भी लग गई थी, लेकिन इस पर अब काबू पा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक धमाका दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जिसके बाद रिफाइनरी में आग लग गई। हादसे में 3 कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि 44 कर्मचारी झुलस गए हैं। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सीएम ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पश्चिम बंगाल सरकार घायलों के इलाज और जल्द रिकवरी में पूरी मदद करेगी।

 

गंभीर रूप से घायल 37 लोगों को आनन-फानन में कोलकाता शिफ्ट किया गया, जिनमें से 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया ताकि जल्द से जल्द उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सके। धमाके वाले जगह को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। वैसे अब तक इस ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है।