April 21, 2026

*हरियाणा में कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद भाजपा में शामिल*

Spread the love

लोकसभा चुनाव की की घोषणा होते ही नेताओं का दल-बदल का सिलसिला दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। अब हरियाणा से कांग्रेस के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में शर्मा भाजपा में शामिल हुए।

इससे पहले अरविंद शर्मा दिल्ली के हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने पहुंचे थे। डॉ। अरविंद शर्मा ने अपना पहला लोकसभा चुनाव वर्ष 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता था। इसके बाद 2004 और 2009 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी को हराया था।