April 26, 2026

हरिद्वार जिले के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को अश्लील वीडियो का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया- अजय मिश्रा

Spread the love

हरिद्वार जिले के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को अश्लील वीडियो का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। विधायक ने ज्वालापुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल करके 30 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। विधायक की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने एक महिला और 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई महिला भी बीजेपी से जुड़ी बताई जा रही है।

 

पांचों आरोपी विधायक को अश्लील वीडियो भेज कर पैसे की मांग कर रहे थे। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। फिलहाल ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।