April 18, 2026

हरहुआ पीएचसी पर 101 फ्रंट लाइन वर्करों को लगा द्वितीय टीका- सर्वेश कुमार यादव

Spread the love

*हरहुआ पीएचसी पर 101 फ्रंट लाइन वर्करों को लगा द्वितीय टीका।*

————————————–

*हरहुआ।* विकास खंड के

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर शुक्रवार को सेंकड डोज कुल 101फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओ को टीका लगाया गया।जिसमें आशा, एएनएम,आंगनबाड़ी व पैरा मेडिकल कर्मी शामिल रहे।प्रथम वैक्सीनेसन डॉ0 आर के सिंह व द्वितीय वेक्सीनेशन फार्मासिस्ट राधेश्याम ने लगवाया। आधे घन्टे ऑब्जर्वेशन कक्ष में ठहरने के बाद बताया कि न तो किसी तरह का दर्द हुआ और न ही कोई चक्कर व बेचैनी हुई।सभी वर्करों को जागरूक करेंगे कि किसी डर, भय की अफवाह से दूर रहें, जिंदगी बहुत ही कीमती है जिसके लिए टीका बहुत ही जरूरी है।

वैक्सीन भंडारण कक्ष से प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 आर के सिंह,डॉ0 विग्नेश व इम्यूनाइजेसन अधिकारी विवेक पांडेय,राजकुमार के देखरेख में 9बजे पुलिस संरक्षण में निकाली गई जिसे सीधे वैक्सिनेशन रूम तक पहुंचाया। मौके पर नोडल के रूप में पीएचसी प्रभारी हरहुआ डॉ0 आर के सिंह मॉनिटर सन्तोष केशरी ने पूरे वैक्सिनेशन कक्ष,जुड़े कर्मचारी,वेटिंग रूम में बैठे प्रतिभागी से वार्ता की।सुरक्षा व आईडी जांच में लगे पुलिस कर्मियों को बाहरी किसी व्यक्ति को प्रवेश न करने का निर्देश दिया। लक्ष्य के सापेक्ष 134 मे से कुल 101 लोगो का टीकाकरण किया गया।