*प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक -03.10.2021 (थाना रानीगंज)*
*हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त, 01 अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार -*
जनपद प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज से उ0नि0 श्री योगेश कुमार चतुर्वेदी मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 393/21 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी, 286, 506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त रूबान अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद नि0 सराय जमुनी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ को थाना क्षेत्र के लच्छीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद इसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 538/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 25.07.2021 को थाना क्षेत्र रानीगंज के ग्राम सण्डौरा में आरोपीगणों द्वारा वादी व वादी के लड़के पर फायरिंग व बमबारी की गयी थी, जिसमें वादी का लड़का घायल हो गया था। जिसके संबंध में वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 393/21 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी, 286, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। (इस मुकदमें से संबंधित बाकी 06 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके है।)
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. रूबान अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद नि0 सराय जमुनी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
*बरामदगी-*
1. एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर।
2. एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
*पुलिस टीम-* उ0नि0 श्री योगेश कुमार चतुर्वेदी, का0 नागेन्द्र कुमार अवस्थी व का0 अमीष कुमार प्रजापति थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-