हण्डिया पुलिस ने अलग अलग अपराध मुकदमे से जुड़े ब्यक्तियो को पकड़ा
हण्डिया प्रयागराज।वांछित वारन्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में हण्डिया पुलिस द्वारा आज क्षेत्र में घेराबन्दी की गई इस दौरान उसने गैरइरदातन हत्या के प्रयास का एक वांछित व एक नफर वारन्टी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कार्यवाही- एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु दिए गये निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक हण्डिया धर्मेन्द्र कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार चौकी प्रभारी बरौत सूर्य प्रकाश दुबे द्वारा,थाने में पंजीकृत मुकदमा के वांछित अजय कुमार उर्फ बब्बे पुत्र प्यारेलाल निवासी चक अब्दुल्ला थाना हण्डिया को नटवा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में अपराधियों की तलाश में लगे थाने के दरोगा चंद्रशेखर सिंह कास्टेबल पीयूष कुमार द्वारा केसनम्बर 1540/20 में वारन्टी शशिकांत उर्फ रमाकान्त पुत्र स्व0 सूरज प्रसाद निवासी बिलारी थाना हण्डिया उम्र40 वर्ष को आज गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही की गई।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-